Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

महात्मा गांधी केविवि: UGC NET में मीडिया के अरमान व ऋषि को सफलता

लोकल डेस्क, एन के सिंह।

परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत और विभाग के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का प्रतिफल।

पूर्वी चंपारण: महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय ने एक बार फिर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का लोहा मनवाया है। दिसंबर 2025 में आयोजित विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) के परिणाम घोषित होने के बाद विश्वविद्यालय के मीडिया अध्ययन विभाग में उत्सव का माहौल है। विभाग के परास्नातक (MA) चौथे सेमेस्टर के दो होनहार छात्रों— अरमान अली और ऋषि राज ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल कर संस्थान का मान बढ़ाया है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के अंतर्गत छात्र अरमान अली ने असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता हासिल की है, वहीं ऋषि राज ने पीएचडी में प्रवेश के लिए अहर्ता प्राप्त कर शोध की दिशा में अपना मजबूत कदम बढ़ाया है। इन दोनों छात्रों की सफलता को न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि, बल्कि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक मानकों और विभाग की गुणवत्ता के प्रमाण के रूप में देखा जा रहा है। विशेष रूप से परास्नातक के अंतिम वर्ष में रहते हुए इस कठिन परीक्षा को उत्तीर्ण करना छात्रों की असाधारण प्रतिभा और एकाग्रता को दर्शाता है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मीडिया अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार झा ने छात्रों को बधाई देते हुए इस उपलब्धि का श्रेय छात्रों के कड़े परिश्रम और विभाग के अनुशासित शैक्षणिक वातावरण को दिया। डॉ. झा ने रेखांकित किया कि विभाग निरंतर इस दिशा में प्रयासरत है कि छात्रों को शोध और शिक्षण के लिए वैश्विक स्तर का मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराए जा सकें।

सफलता की इस कड़ी में विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापकों— डॉ. साकेत रमण, डॉ. परमात्मा कुमार मिश्र, डॉ. सुनील दीपक घोडके, डॉ. उमा यादव और अतिथि शिक्षक डॉ. मयंक भारद्वाज ने भी प्रसन्नता व्यक्त की और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, अपनी इस उपलब्धि से उत्साहित अरमान अली और ऋषि राज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन, अभिभावकों के निरंतर सहयोग और विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किए गए समृद्ध शैक्षणिक माहौल को दिया है। इस दोहरी सफलता ने विश्वविद्यालय परिसर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया है।