Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

महामारी की तैयारी को लेकर समन्वय बैठक सम्पन्न

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

वीरगंज: नेपाल रेडक्रॉस सोसाइटी पर्सा जिला शाखा के आयोजन में महामारी की तैयारी एवं प्रतिक्रिया सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम के संबंध में हितधारक निकायों के साथ एक जानकारी एवं समन्वय बैठक सम्पन्न हुई।

वीरगंज स्थित होटल गेटवे में आयोजित बैठक की अध्यक्षता नेपाल रेडक्रस सोसाइटी पर्सा के अध्यक्ष बृजकिशोर पटेल ने की। बैठक में जिला प्रशासन कार्यालय पर्सा, जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा, सशस्त्र प्रहरी बल, वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ तथा विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों की सहभागिता रही।

बैठक में महामारी तथा स्वास्थ्य आपातकालीन परिस्थितियों के प्रभावी प्रबंधन, समन्वय, पूर्व तैयारी और प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र में आपातकालीन समन्वय एवं प्रतिक्रिया करने में सक्षम और सुदृढ़ स्वास्थ्य संस्थाओं का निर्माण करना है।

महामारी तैयारी एवं प्रतिक्रिया सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम के अधिकारी शिवप्रसाद सुवेदी के अनुसार कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षमता विकास संबंधी प्रशिक्षण संचालित किए जाएंगे। इनमें मनोसामाजिक परामर्श प्रशिक्षण, समुदाय आधारित रोग खोज एवं निगरानी प्रशिक्षण, रेडक्रस आपातकालीन क्लिनिक संचालन प्रशिक्षण तथा स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्वयंसेवकों की दक्षता वृद्धि से जुड़े कार्यक्रम शामिल हैं।

इसके अलावा वीरगंज महानगरपालिका की आपातकालीन स्वास्थ्य पूर्व तैयारी एवं प्रतिक्रिया योजना निर्माण में तकनीकी सहयोग प्रदान करना, जनचेतना कार्यक्रम चलाना, जलस्रोतों का सर्वेक्षण करना तथा पानी की गुणवत्ता सुधार संबंधी जागरूकता बढ़ाने जैसे कार्य भी किए जाएंगे।

बैठक में महामारी नियंत्रण एवं स्वास्थ्य आपातकालीन स्थितियों के प्रभावी प्रबंधन के लिए संबंधित निकायों के बीच सहयोग, समन्वय और साझेदारी को और मजबूत बनाने का निर्णय भी लिया गया।

अधिकारी सुवेदी के अनुसार यह कार्यक्रम वीरगंज महानगरपालिका के वार्ड नंबर 11, 12 और 13 में संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य सुरक्षा, जनचेतना तथा महामारी से निपटने की क्षमता में सुधार लाने की अपेक्षा की गई है।