Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

महाराजगंज केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण कार्य का जायजा लिया गया

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

निर्माण कंपनी के कनीय अभियंता ने स्थल का लिया जायजा।

सीवान/ महाराजगंज केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण की कवायद शुरू कर दी गई है। सोमवार को भवन निर्माण के लिए अधिकृत कंपनी एनबीसीसी के कनीय अभियंता ने भूमि व भवन निर्माण का जायजा लिया।

स्थानीय भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के प्रयास से केंद्रीय विद्यालय के पुनः चालू होने के बाद भूमि को चिन्हित किया गया। सांसद का प्रयास एक बार फिर रंग लाने जा रहा है। जब केंद्रीय विद्यालय के लिए भवन का निर्माण शुरू होगा। सांसद ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण के लिए अधिकृत कंपनी एनबीसीसी के जेई ने भवन निर्माण का विस्तृत रूप से जायजा लिया है। बहुत जल्द केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण को ले शिलान्यास होगा। इसके बाद भवन का निर्माण शुरू हो जाएगा। सांसद ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय पूरी तरह से बंद हो गया था। लेकिन इसे पुन चालू कराया गया। गोरख सिंह कॉलेज के अध्यक्ष प्रो डॉ अभय कुमार सिंह के सहयोग से कॉलेज परिसर में शुरू कराया गया। जहां सुचारू रूप से केंद्रीय विद्यालय चल रहा है। मौके पर सांसद के निजी सचिव पंकज कुमार सिंह, प्राचार्य हेमंत कुमार साहू, डॉ त्रिपुरारी शरण, अजय कुमार, एनबीसीसी के कनीय अभियंता चंदन  कुमार, अंचल अमीन असफाक अहमद व नाजीर अरविन्द कुमार थे। 

14 साल बाद केंद्रीय विद्यालय को मिलेगा भवन। 

महाराजगंज केंद्रीय विद्यालय की स्थापना 2012 में हुई थी। दारौंदा प्रखंड के गौरी शंकर उच्च विद्यालय परिसर में केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत हुई। कई परेशानियां व कठिन परिस्थितियों को झेलते हुए केंद्रीय विद्यालय का संचालन 2025 तक हुआ। स्थानीय सांसद के प्रयास से बंद हो चुके केंद्रीय विद्यालय का पुनर्साचलन गोरख सिंह कॉलेज परिसर में 30 जून 2025 से शुरू हुआ। 

5 एकड़ भूमि में बनेगा भवन

प्रखंड के टेघड़ा पंचायत के बड़का टेघड़ा गांव में केंद्रीय विद्यालय के लिए भवन का निर्माण होगा। जिसके लिए पांच एक्कड़ भूमि को चिन्हित किया गया है। केंद्रीय विद्यालय का भवन सभी सुविधाओं से युक्त होगा। केंद्रीय विद्यालय का नव निर्मित भवन में वर्ग कक्षा के साथ परिसर में ही शिक्षकों के लिए आवास, कार्यालय, प्रयोगशाला, खेल मैदान की सुविधा से युक्त होगा।