लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
महाराजगंज केन्द्रीय विद्यालय के लिए जमीन आवंटित: रजिस्ट्रार, बीपीआरो, सीओ ने प्राचार्य को सौपी कागजात।
सिवान। महाराजगंज केन्द्रीय विद्यालय के भवन बनाने के लिए जमीन आवंटित कर दिया गया है। महाराजगंज प्रखंड के टेघडा गांव में 6 एकड़ भूमि में नया भवन बनेगा। मंगलवार को निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्रार लखन कुमार,सीओ जितेन्द्र कुमार,बीपीआरो आकाश कुमार मिंज ने केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य हेमंत कुमार को जमीन का कागजात सौपा गया। सीओ जितेन्द्र कुमार ने बताया कि टेघडा पंचायत में 6 एकड़ सरकारी भूमि की पुरी तरह मापी कर सारी कागजी कार्रवाई पूरी कर प्राचार्य को कागजात सौपी गई।
सीओ ने बताया कि अब उक्त जमीन में विद्यालय भवन का निर्माण शीघ्र शुरू किया जायेगा। ज्ञात हो कि 30 जून 2025 को केन्द्रीय विद्यालय का गोरख सिंह महाविद्यालय में स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने जिला पदाधिकारी डा आदित्य प्रकाश, केन्द्रीय विद्यालय समिति पटना संभाग के उपायुक्त अनुराग महानागर की उपस्थिति में विधिवत उद्धघाटन किया था।उसके बाद उसमें नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई।पठन पाठन का कार्य गोरख सिंह महाविद्यालय के एक भाग में होता है। अब जमीन मिलते ही क्षेत्र के लोगों में भी खुशी देखी जा रही है। केन्द्रीय विद्यालय के जमीन के लिए 30 वर्षों से संधंर्ष हो रहा है जो अब पुरा होते दिख रहा है।







