लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
चेहरा ढ़क कर आया हमलावर गर्दन पर चाकू से वार किया है, मामले की जांच में जुटी पुलिस।
सिवान /महाराजगंज थाना क्षेत्र के बंगरा की रहने वाली 11 वर्षीय आयुषी कुमारी जो प्रताप सिंह की पुत्री है घर से अपने गाय को रोटी खिलाने गई तब तक चेहरे को ढका हुआ हमलावर उसके गर्दन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करता है और आयुषी के चिल्लाने के बाद हमलावर फरार हो जाता है आनन - फानन में परिजन घायल आयुषी को अनुमंडलीय अस्पताल महाराजगंज लाया और इलाज करवाया ।
आयुषी के पिता प्रताप सिंह ने बताया कि घर के बगल के दलान पर जहां भूसा रखा हुआ था वहीं पर हमलावर ने हमला किया है हालांकि हमले में वह खतरे से अभी बाहर बताई जा रही है प्रताप सिंह ने कहा कि उसे चार से पांच जगह चाकू से वार किया गया है।
घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष महाराजगंज घटनास्थल पहुंचे और गांव में लगे हुए कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटे , घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।







