Ad Image
Ad Image
दिल्ली शराब घोटाला: केजरीवाल, सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपित बरी || कनाडा PM मार्क कार्नी चार दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगे भारत || पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान, एयर स्ट्राइक जारी || मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

महाराजगंज में होली पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती।

सीवान/महाराजगंज थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ अनीता सिन्हा ने की. बैठक में  सांप्रदायिक सौहार्द के साथ होली मनाने पर विस्तृत चर्चा की गई. उपद्रव व शराब का सेवन करने वाले पर विशेष नजर रखने पर भी चर्चा की गई.

होली के दौरान लहेरिया कट बाइक चलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. अफवाह फैलाने वालों और अश्लील व फूहड़ गाने बजाने वालों पर सख्ती से पुलिस पेश आएगी और उन पर कानूनी करवाई की जाएगी. होली के दौरान डीजे पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी. अधिकारीयों ने अफवाह से पूरी तरह दूर रहने और इसकी सुचना पुलिस को तुरंत देने की बात की. बैठक में एसडीओ ने होली को हरसोल्लास मनाने की बातें करती हुई एसडीओ ने कहा कि होली पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाये। होलीका दहन के दौरान कही से किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। बैठक में सीओ जितेन्द्र कुमार,थाना अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी,प्रो अभय कुमार सिंह, प्रो सुबोध सिंह, मानवेन्द्र कुमार अभय, वार्ड पार्षद हरेन्द्र श्रीवास्तव, शक्ति शरण, मुनमुन सिंह, अमरजीत सिंह, मुखिया अखिलेश प्रसाद, मोहन कुमार पद्माकर, ओम प्रकाश गुप्ता, हैदर अली आदि उपस्थित थे।