Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

महाराजगंज: 10 कोर्ट भवन निर्माण को स्वीकृति, सांसद ने CM को दिया श्रेय

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/महाराजगंज : अनुमंडल मुख्यालय महाराजगंज में 10 कोर्ट भवनों के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति मिलने पर स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की दूरदर्शी सोच और न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता का परिणाम है।

सांसद ने कहा कि अधिवक्ता संघ द्वारा लंबे समय से किए जा रहे संघर्ष और मांगों का अब सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है। न्यायालय भवनों के निर्माण से क्षेत्र में न्यायिक सुविधाओं का विस्तार होगा तथा आम लोगों के साथ-साथ अधिवक्ताओं को भी बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि न्यायालय के विकास से संबंधित अधिवक्ता संघ की मांगों को सरकार तक पहुंचाने और उन्हें पूरा कराने के लिए वे सदैव तत्पर रहे हैं तथा आगे भी उनका प्रयास जारी रहेगा। सांसद ने बताया कि इस संबंध में उनकी मुख्यमंत्री से यात्रा के दौरान भी विस्तृत चर्चा हुई थी।

जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि महाराजगंज के विकास की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में महाराजगंज को जिला का दर्जा मिलने की संभावना भी मजबूत हुई है और सरकार इस दिशा में सकारात्मक पहल कर रही है।

कोर्ट भवन निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति मिलने पर भाजपा पूर्वी जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीष सिंह, डॉ. त्रिपुरारी शरण, अजय कुमार, संजय सिंह राजपूत, शैलू यादव तथा अनिकेत कुमार सहित कई भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सांसद को बधाई दी है। उन्होंने इसे क्षेत्र के विकास और न्यायिक आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।