लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान / दारौंदा थाना क्षेत्र के महाचंवर बेलदारी टोला में मारपीट के मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संबंध में महाचंवर निवासी दुधनाथ यादव के बयान पर दरौंदा थाना कांड संख्या 192/2026 के तहत छह लोगों को नामजद किया गया है।
वहीं दूसरी ओर रुकुन्दीपुर बीरा भगत के टोला निवासी मोगल राम की पत्नी मीना देवी के बयान पर दरौंदा थाना कांड संख्या 186/2026 में भी छह लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।







