Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मुखिया पति का 'पुलिस से पंगा' पड़ा भारी, 24 घंटे में किया सरेंडर

मोतिहारी, एन. के. सिंह |

मोतिहारी पुलिस का जलवा: मुखिया पति को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों का पुलिस पर हमला, 5 पुलिसकर्मी घायल; 8 गिरफ्तार

मोतिहारी: पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के कड़े तेवर ने अपराधियों के होश उड़ा दिए हैं! एक ताजा मामले में, पुलिस से मारपीट कर फरार हुए मुखिया पति विजय साह को महज कुछ घंटों के भीतर ही घुटने टेकने पड़े. बताया जाता है कि एसपी के 24 घंटे के अल्टीमेटम के बाद मुखिया पति ने खुद एसपी कार्यालय मोतिहारी में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र सिसवा खरार पंचायत के मुखिया पति विजय कुमार साह को मंगलवार की रात्रि में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर ले जाने क्रम में ग्रामीणों ने गाली गलौज व मारपीट कर कर पुलिस से मुक्त मुक्त कराकर भगा दिया।

घटना में स्थानीय थाने के पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं । जिसमें थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार,रामकुमार पासवान,संदीप कुमार, विकास कुमार व राकेश कुमार सिंह शामिल है। इस मामले में पुलिस ने उक्त गांव से आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज में बताया है कि मुख्य न्यायिक दण्डधिकारी गोपालगंज के न्यायालय से निर्गत 1670/25 के वारंटी विजय साह था ।पुलिस द्वारा विजय साह को अभिरक्षा में लिया गया । तो वारंटी जोर - जोर से चिल्लाने लगे कि पुलिस हमको गिरफ्तार कर रही है। इतने में वारंटी के घर के लोग व उनके अन्य समर्थक मुकेश साह, मुन्ना साह, अशोक साह,राजनंद साह,राजू साह,कैलाश महतो,सुजीत कुमार,प्रभू महतो,महादेव महतो,शत्रुधन महतो,नन्दू महतो समेत  23 नामजद व 50 से 60 अज्ञात व्यक्तियों ने लोहे का रोड, दबिया,फरसा से लैश थे । जो उग्र हो गए एवं हिंसक  के रूप धारण कर गाली गलौज करते हुए बोलने लगे कि सभी पुलिस वाले को जान से मार दो एवं गाड़ी का चकनाचूर करके आग लगा दो ।

सभी लोगों द्वारा पुलिस गाड़ी समेत घेर लिया गया । सभी को जान से करने पर उतारू हो गए तथा धक्का मुखी करते हुए ईट पत्थर एवं लोहे का रड,फरसा से प्रहार करने लगे ।पुलिस वाहन का आगे, पिछे व साईड के शीशा  को चकनाचूर कर दिया । हम लोगों को भी ईट पत्थर चला कर मारने लगा । जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए ।एवं वारंटी को पुलिस अभिरक्षा से जबरन छुड़ाकर भगा दिये । इस संबंध में थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि वारंटी विजय कुमार साह एसपी के पास सिलेंडर कर दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में चार को जेल भेजा जाएगा । बाकी अन्य को  गिरफ्तार करने  के लिए छापेमारी की जा रही है।