Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मुख्यमंत्री से मेंहदार मंदिर को धार्मिक पर्यटन स्थल बनाने की मांग विधायक व्यास सिंह ने किया

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दरौंदा विधायक व्यास सिंह ने बिहार सरकार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर अपने विधानसभा क्षेत्र स्थित सुप्रसिद्ध बाबा महेंद्रनाथ धाम को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की।

विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपे गए मांग पत्र में मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। उन्होंने मंदिर के समीप ऑडिटोरियम निर्माण, बाबा कमलदाह सरोवर के चारों ओर पथ निर्माण एवं प्रकाश व्यवस्था, सरोवर में नौका विहार की सुविधा, कमलदाह सरोवर के जीर्णोद्धार, पर्यटकों के ठहरने के लिए गेस्ट हाउस निर्माण तथा पार्किंग व्यवस्था की मांग की।

इसके अलावा बाबा महेंद्रनाथ धाम में सीसीटीवी कैमरे लगाने, पर्यटन सूचना केंद्र एवं स्टेडियम निर्माण सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास पर भी जोर दिया गया। विधायक ने कहा कि दरौंदा विधानसभा क्षेत्र काफी पिछड़ा इलाका है और यहां व्यापक विकास कार्यों की आवश्यकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार द्वारा इन मांगों पर सकारात्मक पहल की जाएगी, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलेगा।