Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मुहर्रम को लेकर दारौंदा में फ्लैग मार्च, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दारौंदा : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दारौंदा प्रखंड प्रशासन ने गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम ने प्रखंड के कई संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा अफवाहों से दूर रहने की अपील की।

फ्लैग मार्च दारौंदा बाजार, पीपरा, करसौत, पिनर्थु खुर्द समेत अन्य संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर मुहर्रम पर्व को शांति, सद्भाव और आपसी सहयोग के साथ मनाने का आग्रह किया। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें तथा किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

फ्लैग मार्च में प्रखंड विकास पदाधिकारी शिम्पी कुमारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कुमार कार्तिकेय, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सौरभ सुमन, थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।