लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दारौंदा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा में दारौंदा प्रखंड के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। लालबहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय के छात्र रितेश कुमार मिश्रा ने 452 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।, उच्च माध्यमिक विद्यालय कौथुआसारंगपुर की छात्रा मंजू कुमारी ने 455 अंक प्राप्त किया, जबकि आलिया परवीन ने 409 अंक प्राप्त किया, उच्च माध्यमिक विद्यालय बैदापुर बिशुनपुरा की छात्रा रौशन तारा खातुन ने 455 अंक हासिल कर न सिर्फ अपने विद्यालय, बल्कि परिवार का भी मान बढ़ाया।
दोनों छात्रों की इस सफलता से उनके परिजनों एवं शिक्षकों में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिवार ने छात्रों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शिक्षक भागवत प्रसाद एवं स्थानीय लोगों ने भी छात्रों की इस सफलता को प्रेरणादायक बताते हुए अन्य विद्यार्थियों को उनसे सीख लेने की बात कही है।







