Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मैरवा स्टेशन पर 25.14 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती । 

सीवान/मैरवा : रेल पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरपुर एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर गुरुवार को जीआरपी सीवान, आरपीएफ पोस्ट सीवान एवं सीपीडीएस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मैरवा रेलवे स्टेशन से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से विदेशी एवं देशी शराब की बड़ी खेप बरामद की गई।

जानकारी के अनुसार, जीआरपी प्रभारी निरीक्षक विकास कुमार आजाद एवं आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव के पर्यवेक्षण में टीम प्लेटफॉर्म संख्या दो पर आपराधिक गतिविधियों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान गाड़ी संख्या 55102 मऊ-छपरा पैसेंजर के आगमन पर फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के पास एक संदिग्ध युवक को पीठ और हाथ में दो पिठ्ठू बैग लिए देखा गया। तलाशी लेने पर बैग से 105 बोतल बंटी बबली लाइम देशी शराब (200 एमएल), आठ बोतल 8 पीएम स्पेशल व्हिस्की (180 एमएल) तथा 15 बोतल ऑफिसर्स चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की (180 एमएल) बरामद की गई।

बरामद शराब की कुल मात्रा 25.140 लीटर तथा अनुमानित कीमत 8,765 रुपये बताई गई है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मो. असलम (20 वर्ष), पिता मो. अकबर, निवासी तुरहा टोली, वार्ड संख्या-36, थाना सराय, जिला सीवान के रूप में हुई है। इस संबंध में जीआरपी सीवान द्वारा कांड संख्या 120/26 दर्ज करते हुए बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद (संशोधित) अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम में पुअनि सुरजीत कुमार, सउनि शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल रामजीत चौधरी, कांस्टेबल विजय कुमार यादव, कांस्टेबल बलवीर सिंह यादव एवं कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार शामिल थे।