Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मॉडल स्कूलों में संसाधनों और गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं: शिक्षा मंत्री

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

-शिक्षा मंत्री श्री सुनील कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
-खेल सामग्री, किताबें और सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराने का निर्देश

पटना, शिक्षा मंत्री श्री सुनील कुमार ने सात निश्‍चय-3 के तहत राज्‍य में स्‍थापित होने वाले मॉडल स्‍कूलों में एकरूपता बनाये रखने का आदेश संबंधित अधिकारियों को दिया है। उन्‍होंने मंगलवार को विभागीय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उक्‍त आदेश दिए। उन्‍होंने शिक्षा विभाग के कार्यों की प्रगत‍ि की व्‍यापक समीक्षा की।
      
आधार सीडिंग, स्वच्छ शौचालय और पेयजल पर विशेष फोकस

अधिका‍रियों को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि मॉडल स्‍कूलों की संरचना एवं गुणवत्ता में किसी प्रकार की विसंगति स्वीकार्य नहीं की जाएगी। साथ ही उन्‍होंने विद्यालयों में खेल-कूद सामग्री, पाठ्य-पुस्तकें एवं सेनेटरी नैपकीन की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। शिक्षा मंत्री ने विद्यालयों में शत-प्रतिशत आधार सीडिंग, स्वच्छ शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था, वृक्षारोपण तथा गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि ये सभी पहलू विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं विद्यालयी वातावरण को बेहतर बनाने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। विद्यालय निरीक्षण के संदर्भ में शिक्षा मंत्री ने निर्देशित किया कि निरीक्षण विहित प्रपत्र में गुणवत्ता के साथ किया जाए, जिसमें स्वच्छता, उपस्थिति, भौतिक संरचना की प्रगति एवं गुणवत्तायुक्त शिक्षण व्यवस्था को प्रमुख अवयव के रूप में शामिल किया जाए। उन्होंने बेहतर कार्य निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों की सराहना भी की। 
        
बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री बी. राजेन्दर, निदेशक प्राथमिक शिक्षा श्री विक्रम विरकर, निदेशक मध्याह्न भोजन श्री विनायक मिश्र, निदेशक प्रशासन श्री मनोरंजन कुमार सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से राज्‍य के सभी क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक और जिला शिक्षा पदाधिकारी शामिल हुए।