Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी के चकिया में सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन: मदरसा सील, 4 गिरफ्तार

स्टेट डेस्क, एन के सिंह।

पीएफआई के पुराने कनेक्शन वाले मदरसे में फिर मिलीं संदिग्ध गतिविधियां,  हथियार बरामद होने से मचा हड़कंप

चकिया के गबंद्रा स्थित मदरसे से पिस्टल और कारतूस बरामद।

पुलिस ने मदरसे को किया सील, 4 आरोपी हिरासत में।

2023 में इसी मदरसे से पकड़ा गया था PFI का मास्टर ट्रेनर याकूब।

SIT और FSL सक्रिय: एसपी स्वर्ण प्रभात ने खुद संभाली कमान, गहन जांच जारी।

पूर्वी चंपारण: जिले के चकिया थाना अंतर्गत गबंद्रा स्थित 'मदरसा इस्लामिया बागे रेसालत' एक बार फिर देश की सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस के रडार पर आ गया है। रविवार को पुलिस की विशेष टीम (SIT) ने गुप्त सूचना के आधार पर इस मदरसे में बड़ी छापेमारी की, जहाँ से अवैध हथियारों की बरामदगी हुई है। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मदरसे को पूरी तरह सील कर दिया है और मौलवी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हथियार खरीद-बिक्री के नेटवर्क का भंडाफोड़ एसपी स्वर्ण प्रभात को सूचना मिली थी कि इस मदरसे के भीतर हथियारों की खरीद-फरोख्त का खेल चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चकिया डीएसपी संतोष कुमार और थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। जब एसआईटी ने मदरसे में दबिश दी, तो वहां से एक पिस्टल और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के जरिए इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

सुरक्षा घेरे में मदरसा: एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम तैनात छापेमारी के बाद खुद एसपी स्वर्ण प्रभात ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर एफएसएल (FSL) और खोजी कुत्तों (Dog Squad) की टीम को बुलाया गया है। एसपी ने मदरसे में होने वाली सभी गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली और पुलिस को हर बिंदु पर सूक्ष्मता से जांच करने के निर्देश दिए हैं।

पीएफआई का पुराना गढ़ रहा है यह मदरसा यह पहली बार नहीं है जब यह मदरसा विवादों में आया है। साल 2023 में एटीएस (ATS) और स्थानीय पुलिस ने इसी मदरसे से प्रतिबंधित संगठन पीएफआई (PFI) के मास्टर ट्रेनर सुल्तान उस्मान खान उर्फ याकूब खान को गिरफ्तार किया था। चकिया और मेहसी में पीएफआई मॉड्यूल के सक्रिय होने की जांच एनआईए (NIA) पहले से ही कर रही है। अब हथियारों की बरामदगी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी पुलिस ने अब तक इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य रूप से मौलाना गुल मोहम्मद, मौलाना फारुक और मौलाना शोएब शामिल हैं, जो झाझा टोला गवंद्रा के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस इन सभी से किसी गुप्त स्थान पर कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन हथियारों का इस्तेमाल किसी बड़ी साजिश में तो नहीं होना था।

"मदरसे में हथियारों की खरीद-बिक्री की पुख्ता सूचना पर एसआईटी ने कार्रवाई की है। हथियार बरामद होने के बाद मदरसे को सील कर दिया गया है। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जो भी इस नेटवर्क में शामिल होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।" 
 स्वर्ण प्रभात, एसपी, पूर्वी चंपारण।