Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी के सिकरिया फार्मेसी कॉलेज में रचा गया इतिहास

लोकल डेस्क, एन के सिंह।

  • 'ग्रेजुएशन शिरोमणि 2026' में चमके बी.फार्म के सितारे; डीएम सौरभ जोरवाल और एसपी स्वर्ण प्रभात ने मेडल पहनाकर बढ़ाया मान

पूर्वी चंपारण: जिला मुख्यालय के राधानगर स्थित सिकरिया फार्मेसी कॉलेज का प्रांगण मंगलवार को एक ऐसे ऐतिहासिक पल का गवाह बना, जिसने शिक्षा, संस्कार और स्वावलंबन की नई इबारत लिख दी। अवसर था 'ग्रेजुएशन शिरोमणि 2026' का, जहाँ बी.फार्म के प्रथम बैच के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उनकी मेहनत का फल 'डिग्री' के रूप में मिला। समारोह में जब सफल छात्र पारंपरिक दुपट्टा और मेडल पहनकर मंच पर आए, तो पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। संयुक्त दीप प्रज्वलन से हुआ भव्य आगाज | कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात, गांधी संग्रहालय के उपाध्यक्ष सह वरिष्ठ पत्रकार चंद्रभूषण पांडेय, पूर्व प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार, संस्थान के अध्यक्ष डॉ. शंभूनाथ सिकरिया, सचिव यमुना कुमार सिकरिया और प्राचार्या प्रीति दुबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

यह संस्थान केवल डिग्री बांटने का केंद्र नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा और तकनीकी नवाचार का अद्भुत संगम है। बिहार सरकार फार्मेसी के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां कर रही है, छात्र इस अवसर का लाभ उठाकर समाज सेवा में जुटें: सौरभ जोरवाल, जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण

भविष्य की चुनौतियां बड़ी हैं, लेकिन सही हुनर और अनुशासन के बल पर आप दुनिया जीत सकते हैं। युवाओं को रोजगार के साथ-साथ चरित्र निर्माण पर भी ध्यान देना चाहिए: स्वर्ण प्रभात, पुलिस अधीक्षक, पूर्वी चंपारण

प्रशासनिक कार्यशैली की गूंज: वरिष्ठ पत्रकार ने बांधे तारीफों के पुल

विशिष्ट अतिथि चंद्रभूषण पांडेय ने अपने ओजस्वी संबोधन में कॉलेज की प्रगति की तुलना बिहार के गौरवशाली शैक्षणिक इतिहास से की। उन्होंने जिला प्रशासन की सक्रियता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक ओर जहाँ एसपी स्वर्ण प्रभात ने अपराधियों पर नकेल कसकर जिले में 'कानून का राज' स्थापित किया है, वहीं दूसरी ओर डीएम सौरभ जोरवाल ने विकास कार्यों को नई गति देकर चंपारण की सूरत संवार दी है।

जब अचरज में पड़ गए अधिकारी: रुद्राक्ष शिवलिंग से लेकर हाई-टेक राइस मिल तक

समारोह के बाद डीएम और एसपी ने पूरे परिसर का विस्तृत भ्रमण किया। यह भ्रमण उनके लिए किसी सुखद आश्चर्य से कम नहीं था। अधिकारियों ने परिसर में स्थित विश्व के पहले 5 लाख रुद्राक्षों से निर्मित भव्य शिवलिंग और अश्वमेघ यज्ञ के गोल्ड प्लेटेड अश्व के दर्शन कर अभिभूत हुए।

  • मोदी मोमेंटो म्यूजियम: प्रधानमंत्री को मिले उपहारों और स्मृतियों पर आधारित इस संग्रहालय का अधिकारियों ने बारीकी से अवलोकन किया।
  • औद्योगिक साम्राज्य: 'राधा ग्रुप' के तहत संचालित अत्याधुनिक राइस मिल, ऑयल पैकिंग यूनिट, प्रोफाइल शीट प्लांट और मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया।
  • नवाचार: आपदा प्रबंधन के लिए बनाई गई ऑटोमेटेड मशीन (जो 1 घंटे में 1000 रोटियां बनाती है) और एक्सपोर्ट क्वालिटी गुड़ यूनिट को देखकर डीएम ने संस्थान की तकनीकी दूरदर्शिता की सराहना की।

आत्मनिर्भर भारत का जीवंत उदाहरण

संस्थान के सचिव यमुना कुमार सिकरिया ने अधिकारियों को बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि युवाओं को इतना हुनरमंद बनाना है कि वे नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. शंभूनाथ सिकरिया ने फार्मासिस्टों की भूमिका पर जोर देते हुए उन्हें 'स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़' बताया।
सम्मान और आभार: समारोह के अंत में सफल छात्र-छात्राओं को डिग्री और मेडल सौंपे गए। संस्थान की ओर से अतिथियों को पुष्प गुच्छ, शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।