Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी: गैस कालाबाजारी पर एसपी का सख्त तेवर

लोकल डेस्क, एन के सिंह।

हेल्पलाइन नंबर: 9031827100
प्रशासन की पैनी नजर गैस सिलिंडर की निर्धारित कीमत से अधिक वसूली करने वालों पर होगी सीधी जेल की कार्रवाई।

पूर्वी चंपारण: जिले में गैस सिलिंडर की कालाबाजारी और अवैध वसूली करने वाले सिंडिकेट के खिलाफ जिला प्रशासन ने अब निर्णायक जंग छेड़ दी है। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने संयुक्त रूप से कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि आम जनता के हक पर डाका डालने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
 

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि,
पिछले कुछ समय से जिले के विभिन्न हिस्सों से गैस सिलिंडर की किल्लत और ऊंचे दामों पर बिक्री की खबरें आ रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने आपूर्ति विभाग और स्थानीय पुलिस को अलर्ट मोड पर डाल दिया है। निर्देश दिया गया है कि गैस की निर्धारित कीमतों से एक रुपया भी ज्यादा लेने वाले वेंडरों और बिचौलियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए।

एसपी की सीधी चेतावनी और हेल्पलाइन

पुलिस अधीक्षक ने इस मुहिम को और प्रभावी बनाने के लिए सीधे जनता से संवाद किया है। उन्होंने मीडिया और आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए अपना आधिकारिक नंबर 9031827100 जारी किया है। एसपी ने स्पष्ट कहा है कि, "गैस सिलिंडर की कालाबाजारी एक गंभीर अपराध है। यदि कहीं भी अवैध भंडारण या अधिक कीमत वसूली जा रही है, तो तुरंत इसकी सूचना नजदीकी थाने या मेरे नंबर पर दें।" सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।

सराहनीय कदम की चहुंओर चर्चा

जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा उठाए गए इस कदम की जिले भर में सराहना हो रही है। आम लोगों का मानना है कि प्रशासनिक सख्ती से न केवल गैस की किल्लत दूर होगी, बल्कि गरीब परिवारों को राहत मिलेगी जो मजबूरन ऊंचे दामों पर गैस खरीदने को विवश थे। पुलिस और प्रशासन की इस जुगलबंदी ने कालाबाजारी करने वाले माफियाओं के बीच हड़कंप मचा दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि मोतिहारी की सड़कों पर अब अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।