Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी: नहर में नहाने गए दो युवकों डूबे, 20 घंटे बाद मिले शव

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार |

मोतिहारी में नहर में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, 20 घंटे बाद मिले शव; एक की दो महीने पहले हुई थी शादी

मोतिहारी के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के तिरहुत मेन केनाल में रविवार दोपहर स्नान के दौरान दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा ध्रुप पकड़ी और नारायणपुर केनाल के पास हुआ। घटना के करीब 20 घंटे बाद सोमवार सुबह 11 बजे एनडीआरएफ की टीम ने दोनों के शव बरामद किए। मृतकों की पहचान पकड़ी दीक्षित पंचायत वार्ड-7 निवासी उमेश सिंह के 16 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार और स्वर्गीय मदन राय के 20 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार के रूप में हुई है।

दोनों युवक मोटरसाइकिल से नहर पर स्नान करने पहुंचे थे, जहां पहले से ही कुछ स्थानीय बच्चे नहा रहे थे। स्नान के दौरान दोनों युवक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही एसआई शिवनाथ प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तेज बहाव के कारण शवों का पता नहीं चल पाया। इसके बाद जिला मुख्यालय से गोताखोरों को बुलाया गया।

SDRF की टीम समय पर नहीं पहुंची, जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने चकिया-केसरिया बलिबेलवा मार्ग को जाम कर आगजनी की। सूचना मिलने पर चकिया एसडीओ और एसडीपीओ घटनास्थल पर पहुंचे और समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

20 वर्षीय सुमित कुमार की शादी हाल ही में 5 मई 2025 को मनीषा देवी से हुई थी। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और दो बहनों का भाई था। मजदूरी कर पूरे परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मां मालती देवी और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं 16 वर्षीय सुमित अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।