Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी में केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर के बिगड़े बोल: बूथ पर RJD कार्यकर्ताओं को लाठी से भगाइए

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे से पहले एनडीए की तैयारियों के तहत मोतिहारी पहुंचे केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर का बयान सियासी पारा चढ़ा गया है। सभा के दौरान मंत्री ठाकुर ने महागठबंधन के नेताओं पर जमकर निशाना साधा और आरजेडी कार्यकर्ताओं पर भी विवादित टिप्पणी कर दी।

केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा, "यह चुनाव महाभारत है और इसमें दुर्योधन का नाश करना है।" अपने संबोधन में ठाकुर ने एनडीए कार्यकर्ताओं से कहा, "बूथों पर अगर आरजेडी या महागठबंधन के कार्यकर्ता दिखें तो उन्हें लाठी से मार कर भगाइए।"

उन्होंने नागपंचमी का उदाहरण देते हुए कहा, "जैसे नागपंचमी पर सांप को दूध पिलाया जाता है और फिर नाद में लाठी मारकर भगाया जाता है, वैसे ही इस बार महागठबंधन के लोगों को चुनाव में बूथ से भगाना है।"

मंत्री का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और विपक्षी पार्टियों ने इसे लोकतंत्र के लिए घातक बताया है। राजद नेताओं ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करने की बात कही है और केंद्रीय मंत्री से माफी की मांग की है। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले एनडीए के नेता बिहार में जोरशोर से प्रचार में जुटे हुए हैं और उसी क्रम में रामनाथ ठाकुर मोतिहारी पहुंचे थे।

राजद और महागठबंधन के नेताओं ने मंत्री के बयान को उकसाऊ और अलोकतांत्रिक बताया है। राजद प्रवक्ताओं का कहना है कि भाजपा और उसके घटक दल अब हिंसा की भाषा बोल रहे हैं, जिससे उनकी बौखलाहट जाहिर होती है।