Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी में चाचा-भतीजी के शव पेड़ से लटके मिले

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार।

मोतिहारी: मोतिहारी जिले में चाचा–भतीजी के शव पेड़ से लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों एक दिन पहले घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच करीब एक साल से  अफेयर चल रहा था। पुलिस आत्महत्या और ऑनर किलिंग दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

यह घटना सुगौली थाना क्षेत्र के बैधा टोला के पास स्थित जंगल की है, जहां एक पेड़ से दोनों के शव लटके मिले। दोनों शव एक ही दुपट्टे के सहारे फंदे से बंधे हुए थे। सूचना मिलने पर सुगौली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मृतकों की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के पानापुर तत्वा टोला निवासी 20 वर्षीय लखन कुमार और 17 वर्षीय निकू कुमारी के रूप में हुई है। दोनों आपस में चाचा–भतीजी थे।

परिजनों के अनुसार, निकू कुमारी सोमवार शाम घर से अचानक लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला, तो बाद में यह जानकारी मिली कि लखन कुमार भी अपने घर से गायब है। इसके बाद दोनों की तलाश शुरू की गई।

परिजनों ने चौकीदार की मदद से मोबाइल लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन घर से निकलने के बाद दोनों के मोबाइल फोन बंद पाए गए। रात भर खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।

मंगलवार सुबह दोबारा तलाश शुरू की गई। कुहासा छंटने के बाद कुछ ग्रामीण जंगल की ओर गए, जहां उन्होंने पेड़ से लटके दो शव देखे। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना सुगौली पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों शव एक ही ओढ़नी के सहारे पेड़ से लटके हुए थे। पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है।