Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी में जहरीली शराब से हड़कंप: दो बीमार, एक की मौत?

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा गांव में कथित जहरीली शराब पीने से दो लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिनमें से एक की आंखों की रोशनी चली गई है। वहीं एक अन्य व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना सामने आई है।

बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने कथित रूप से जहरीली शराब का सेवन किया, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बीमार हुए लोगों में लोहा ठाकुर ने बताया कि उसने बीते शाम दो अन्य लोगों के साथ स्प्रिट का सेवन किया था, जिसके बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी। उसके अनुसार, उसके एक साथी की आंखों की रोशनी चली गई है, जबकि उसे खुद बेचैनी और अन्य शारीरिक समस्याएं महसूस हो रही हैं। गंभीर स्थिति में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूत्रों के मुताबिक, एक व्यक्ति की मौत की खबर भी सामने आई है, हालांकि प्रशासन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। जहरीली शराब के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चल रहा है, जिस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का आश्वासन दिया है और लोगों से अवैध शराब का सेवन न करने की अपील की है।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि एक युवक की मौत हुई है, लेकिन यह जहरीली शराब से नहीं बल्कि उसकी पहले से चली आ रही बीमारी के कारण हुई है। वहीं दो अन्य लोगों की तबीयत खराब है, जिसकी जांच की जा रही है।