Ad Image
Ad Image
Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर हत्या का आरोप

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया थाना क्षेत्र स्थित बैद्यनाथपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद ससुराल पक्ष द्वारा शव का जल्द अंतिम संस्कार किए जाने से मामला और गंभीर हो गया है। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नीलू कुमारी के रूप में हुई है, जो आदापुर थाना क्षेत्र के गुलरिया गांव निवासी मुकेश कुमार सिंह की बेटी थीं।

मृतका के पिता ने चिरैया थाने में आवेदन देकर ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि नीलू कुमारी की शादी 3 दिसंबर 2023 को चिरैया थाना क्षेत्र के राजन कुमार सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष कथित तौर पर दहेज में बुलेट बाइक और दो लाख रुपये की मांग करने लगा था।

पिता के अनुसार, मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया जाता था। उन्होंने बताया कि इस मामले में कई बार आपसी समझौते भी हुए, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने साजिश के तहत नीलू की हत्या की और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सदस्य घर छोड़कर फरार हैं।

चिरैया थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि मृतका के पिता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।