Ad Image
Ad Image
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने AI इंडिया इंपैक्ट समिट का किया उद्घाटन || तारिक रहमान बनें बांग्लादेश के नए PM, स्पीकर ओम बिरला ने की मुलाकात || जेनेवा में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की सकारात्मक वार्ता संपन्न || यंग माइंड्स ऑनलाइन लेक्चर सीरीज का दूसरा व्याख्यान आज, फिल्में सितारे करेंगे शिरकत || भारत और फ्रांस मिलकर बनायेंगे अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर, बनी सहमति || पप्पू यादव को लेकर पटना पुलिस IGMS पहुंची, स्वास्थ्य जांच की तैयारी || पप्पू यादव ने कहा: साजिश के तहत गिरफ्तारी, जान का है खतरा || पूर्णिया सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, 1995 के मामले में गिरफ्तारी || सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी में सूखा नशा पर वार, 40 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार।

मोतिहारी जिले में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस का सघन अभियान पिछले एक सप्ताह से लगातार जारी है। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 70 से अधिक छापेमारी की गई, जिसमें 40 से ज्यादा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान करीब 10 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस प्रशासन के अनुसार, सूखा नशा के अवैध कारोबार को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों में बताया गया था कि छोटे-छोटे गुमटी और दुकानों से नशे की बिक्री की जा रही है, जिसका असर युवाओं और छोटे बच्चों पर पड़ रहा था। इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अभियान शुरू किया गया।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि एक विशेष टीम का गठन किया गया है। जिले के सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में छापेमारी करने के निर्देश दिए गए, जिसके बाद लगातार कार्रवाई की जा रही है और इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं।

अभियान के दौरान कुडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी में 505 ग्राम गांजा और लगभग साढ़े सात लाख रुपये नकद के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

वहीं, फेनहारा थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को दो लाख दस हजार रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने किया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल सूखा नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। आने वाले समय में नशे का सेवन करने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। पुलिस का कहना है कि हेल्मेट अभियान की तरह ही इस नशा विरोधी अभियान के जरिए जिले को सूखा नशा मुक्त बनाने की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे और यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।