Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी में NCB की बड़ी कार्रवाई, 4 ड्रम नकद और भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

मोतिहारी : बिहार के मोतिहारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। एनसीबी की टीम ने आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी कर करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये नकद तथा भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पप्पू जायसवाल के रूप में हुई है, जो नगर थाना क्षेत्र के हिंदरी बाजार में किराना व्यवसायी के रूप में कार्यरत था। एनसीबी को सूचना मिली थी कि किराना दुकान की आड़ में लंबे समय से ड्रग्स का कारोबार संचालित किया जा रहा है। इसके बाद टीम ने करीब एक सप्ताह तक गुप्त रूप से निगरानी की और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, एनसीबी की टीम ने सबसे पहले हिंदरी बाजार स्थित किराना दुकान पर छापा मारा। वहां चार ड्रमों में छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की गई। नकदी को छिपाने के लिए ड्रमों के ऊपर तेल के पाउच रखे गए थे, ताकि किसी को संदेह न हो।

इसके बाद टीम ने आरोपी के गोदाम की तलाशी ली, जहां से करीब 10 बोरा डोडा पदार्थ बरामद किया गया। अधिकारियों के अनुसार, बरामद सामग्री की जांच की जा रही है। छापेमारी के दौरान आरोपी के आवास से भी कुछ नकदी बरामद होने की सूचना है।

सूत्रों के मुताबिक, पप्पू जायसवाल मूल रूप से पिपरा का निवासी है और पिछले चार वर्षों से हिंदरी बाजार में किराना दुकान चला रहा था। यह भी बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़ा हुआ था। जांच एजेंसियां आरोपी के नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही हैं।

एनसीबी की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

(नोट: आरोपी के विरुद्ध आरोपों की जांच जारी है। अंतिम निष्कर्ष न्यायिक प्रक्रिया और जांच एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर तय होंगे।)