Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी: मेयर पति समेत 40 पर पुलिस का शिकंजा

मोतिहारी, एन. के. सिंह।

107 बीएनएसएस के तहत 40 कुख्यात अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया पुलिस ने शुरू की

मोतिहारी जिला पुलिस ने अपराध और अपराधियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। 107 बीएनएसएस (बिहार नारकोटिक्स एवं संगठित अपराध निवारण अधिनियम) के तहत, पहले चरण में 40 कुख्यात अपराधियों की अपराध से अर्जित संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बड़ी कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य संगठित अपराध को जड़ से उखाड़ फेंकना और अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ना है।

इस महत्वपूर्ण सूची में विभिन्न श्रेणियों के अपराधी शामिल हैं, जिनमें भू-माफिया, शराब माफिया, मादक तस्कर, स्मैक तस्कर और पेशेवर अपराधी प्रमुख हैं।

भू-माफियाओं में चुमन पटेल उर्फ चुमन राउत (मठिया, छतौनी), राहुल सिंह उर्फ राहुल मुखिया (खजुरिया), देवा गुप्ता (मठिया, छतौनी), अशोक साह (फूलवरिया, चाकिया), बलराम सिंह (बालगंगा, रघुनाथपुर), पप्पू गिरी (बिरता रघुनाथपुर, रघुनाथपुर), और बिरबहादुर पाण्डेय (बनकटवा, पहाड़पुर) शामिल हैं। इन पर अवैध भूमि कब्जे और संपत्ति अर्जित करने के आरोप हैं।

शराब माफियाओं की लंबी सूची में झुन्नू साहनी (गोडिगावा, सुगौली), ब्यास साहनी (मेहवा, सुगौली), सजीव यादव (जयसिंगपुर चिउटही, तुरकौलिया), रवि गुप्ता (नयाटोला बंजरिया), अमीर सहनी (रघुनाथपुर), मुखी राय (टिकुलिया, मफ्फसिल), मुकेश सहनी (अजगरवा, लखौरा), चन्दन गुप्ता (जिवधारा, पिपराकोठी), रंजीत गुप्ता (जिवधारा, पिपराकोठी), संजय यादव (बैरिया, कोटवा), संतोष साह (चौबेटोला, भोपतपुर), जसीलाल सहनी (चकनिया, पिपरा मोतिहारी), रामस्नेही भगत उर्फ विजेन्द्र भगत (बथना, मेहसी), संतोष सहनी (दामोवृति, हरसिद्धि), अभिमन्यु कुमार सिंह (बलुआ सोहरैया, पहाड़पुर), मुन्ना यादव (सिसवा, रक्सौल), भवानी सिंह (झाउआ, ढाका), रूपेश कुमार (आजाद चौक, ढाका), सचिन कुमार (बंसतपुर, कुण्डवाचैनपुर), संजीत कुमार (खरुही, कुण्डवाचैनपुर), जीमदार सहनी (डीह महुआही, चिरैया), ललन राय (सपगढ़ा, चिरैया), बिगू राय (डूमरवा, पकड़ीदयाल), सुबोध राम (बखरी) और विकाश राम (महम्दा, पताही) शामिल हैं। इन पर अवैध शराब कारोबार और उससे संपत्ति बनाने का आरोप है।

मादक पदार्थ तस्करों में असलम अली उर्फ असलम मियाँ (सिरिसिया माल, रक्सौल), विरेन्द्र मुखिया (रामपुर बड़का टोला, दरपा), सुरेन्द्र प्रसाद (पुरहनिया, घोडासहन) और रामसागर पूरी (पूरवार, पकड़ीदयाल) पर नारकोटिक्स पदार्थों की तस्करी का गंभीर आरोप है।

स्मैक तस्करी के आरोप में सुभाष पंडित (बैरिया वृत घुपवा टोला, हरैया मोतिहारी) को चिह्नित किया गया है।

पेशेवर अपराधियों के रूप में राहुल सिंह (गोविन्दगंज, गाविन्दगंज) और इनामुल अंसारी (बेला, रामगढ़वा) की पहचान की गई है, जिन पर लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप है।

इन सभी 40 अपराधियों के खिलाफ अपराध से अर्जित संपत्ति की जब्ती की कार्रवाई जारी है, जिससे उनकी अवैध रूप से बनाई गई संपत्ति को जब्त कर राज्य के खजाने में जमा किया जा सके।