Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी: राष्ट्रीय महिला दिवस पर DM का संदेश

लोकल डेस्क, एन के सिंह।

आईसीडीएस के सहयोग से आयोजित इस वॉकथॉन में सैकड़ों प्रतिभागियों ने एकजुट होकर महिलाओं के सम्मान में कदम से कदम मिलाया।

पूर्वी चंपारण:  मोतिहारी की सुबह एक नए जोश और जज्बे के साथ शुरू हुई। अवसर था 'राष्ट्रीय महिला दिवस' का, जिसे जिला प्रशासन पूर्वी चंपारण और आईसीडीएस के संयुक्त तत्वावधान में बेहद भव्य तरीके से मनाया गया। महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित इस भव्य 'वॉकथॉन' ने पूरे शहर में नारी शक्ति की गूँज पैदा कर दी।

जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सुबह ठीक 7:30 बजे पूर्वी चंपारण समाहरणालय परिसर में भारी उत्साह के बीच जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पदयात्रा समाहरणालय से शुरू होकर बलुआ गोलंबर तक गई और पुनः वापस समाहरणालय पर आकर संपन्न हुई। इस दौरान प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

वॉकथॉन के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके अधिकारों पर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, आज राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। हमारा मुख्य उद्देश्य है कि हम महिलाओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करें। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि हमारे राज्य और जिले में महिलाओं को एक ऐसा सुरक्षित और सशक्त माहौल मिले, जहाँ वे बिना किसी डर के आगे बढ़ सकें। हम नागरिकों को भी यह बता रहे हैं कि किस प्रकार से महिलाओं को समाज में बेहतर और सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा रहा है।

जागरूकता का महाकुंभ

इस वॉकथॉन में आईसीडीएस की सेविकाओं, महिला स्वयं सहायता समूहों, जिला प्रशासन के अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में तख्तियाँ और जुबान पर महिला सशक्तिकरण के नारे लिए प्रतिभागियों ने यह संदेश दिया कि अब महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।

क्यों खास है यह आयोजन

जिला प्रशासन का यह कदम न केवल महिलाओं के प्रति सम्मान प्रकट करता है, बल्कि समाज के हर वर्ग को यह याद दिलाता है कि एक विकसित समाज के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी और सुरक्षा सर्वोपरि है। जिलाधिकारी के नेतृत्व में मोतिहारी की सड़कों पर उतरा यह जनसैलाब आने वाले समय में जिले के लिए महिला सशक्तिकरण का एक नया मानक स्थापित करेगा।