Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी: सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि वृद्धि पर भव्य कार्यक्रम

लोकल डेस्क, एन. के. सिंह |

मोतिहारी जिले में 5.70 लाख से अधिक और पूरे बिहार में 1.11 करोड़ से अधिक लोग इस योजना से होंगे लाभान्वित।

पूर्वी चंपारण: बिहार सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन की बढ़ी हुई राशि के लाभार्थियों के खातों में सीधे अंतरण के अवसर पर मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह में एक भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री सह शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, स्थानीय विधायक गण, महापौर, उपमहापौर सहित जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सभी लाभार्थियों की ओर से हार्दिक धन्यवाद और आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे प्रदेश के वृद्धजन, दिव्यांगजन और विधवाओं को सीधा लाभ मिलेगा। पेंशन राशि को बढ़ाकर ₹1100 कर दिया गया है, जो इन वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।

मंत्री सुनील कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि यह योजना सरकार की अन्य कल्याणकारी और सामाजिक योजनाओं की कड़ी में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो गरीबों और वंचितों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने न केवल अपने प्रशासनिक दायित्व का निर्वहन किया है, बल्कि एक नैतिक दायित्व भी निभाया है, जिससे वृद्धजन, दिव्यांग और गरीब व्यक्तियों की जिंदगी पहले से बेहतर हो सके।

इस योजना से मोतिहारी जिले में कुल 5 लाख 70 हजार से अधिक लाभार्थियों को सीधा फायदा मिलेगा। वहीं, पूरे बिहार राज्य में 1 करोड़ 11 लाख से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिलेगा, जो सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का एक बड़ा उदाहरण है। शिक्षा मंत्री ने विश्वास दिलाया कि मुख्यमंत्री गरीबों का हमेशा ख्याल रखते हैं और इस तरह की कल्याणकारी योजनाएं आगे भी निर्बाध रूप से चलती रहेंगी, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंच सके।
कृष्ण नारायण जिला पदाधिकारी सौरव जोरवाल, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात, भाजपा विधायक प्रमोद कुमार, उप मेयर डा लाल बाबू प्रसाद शहीद कई करनी मान्य लोग उपस्थित थे।