Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी: SP की 'इंसाफ वाली चौपाल', पिपराकोठी थाने में जनता की अदालत

लोकल डेस्क, एन के सिंह।

लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज। एसपी स्वर्ण प्रभात की सीधी पहल थानों में पहुंचकर खुद सुन रहे हैं जनता का दर्द।

पूर्वी चंपारण। जिले अपराध और अपराधियों के काल बन चुके पुलिस अधीक्षक  स्वर्ण प्रभात अब जिले में न्याय व्यवस्था को धरातल पर उतारने के लिए 'मिशन मोड' में नजर आ रहे हैं। जिले में केवल अपराधियों के विरुद्ध अभियान ही नहीं चल रहा, बल्कि पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए एसपी खुद गांव और थानों की दहलीज तक पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को पिपराकोठी थाना परिसर में एक भव्य जनता दरबार एवं पुलिस-पब्लिक जनसंवाद का आयोजन किया गया।

थाने में उमड़ा फरियादियों का सैलाब

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात की अध्यक्षता में आयोजित इस जनसुनवाई में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। इस दौरान  डीएसपी सदर-02 जितेश पांडेय की मौजूदगी में एक-एक कर पीड़ितों की फाइलें देखी गईं। एसपी ने न केवल लोगों की शिकायतें सुनीं, बल्कि कई पुराने मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए।
लापरवाह पुलिसकर्मियों की खैर नहीं

जनसुनवाई के दौरान एसपी का कड़ा रुख भी देखने को मिला। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि जो पुलिस पदाधिकारी पीड़ितों की समस्याओं को अनसुना करेंगे या जांच में लापरवाही बरतेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। एसपी ने साफ लहजे में कहा कि "पुलिस का काम जनता की सेवा करना है, न कि उन्हें परेशान करना।" जनसुनवाई के दौरान कुछ मामलों में जांच की धीमी रफ्तार देख उन्होंने संबंधित जांच अधिकारियों (IO) को अल्टीमेटम भी दिया।

पुलिस-पब्लिक जनसंवाद ने बदली पुलिस की छवि

पिपराकोठी में आयोजित इस जनसंवाद का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच की दूरी को कम करना था। एसपी स्वर्ण प्रभात ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बिना किसी डर के अपनी समस्या सीधे पुलिस तक पहुंचाएं। इस पहल से आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है और लोग अब सीधे थाने पहुंचकर अपनी बात रख रहे हैं।

क्या कहते हैं एसपी?

 "हमारा लक्ष्य है कि न्याय के लिए किसी भी गरीब या लाचार व्यक्ति को जिला मुख्यालय का चक्कर न काटना पड़े। थाने स्तर पर ही पारदर्शी तरीके से विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। जनसुनवाई का यह सिलसिला हर गांव और हर थाने तक जारी रहेगा।" स्वर्ण प्रभात, पुलिस अधीक्षक, मोतीहारी