Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मौसम की ‘अग्नि’ परीक्षा अभी जारी, पूर्वांचल में तीन दिन का रेड अलर्ट

स्टेट डेस्क , रानी कुमारी

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों, विशेषकर पूर्वांचल क्षेत्र में अगले तीन दिनों तक रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है, जिससे लोगों को फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अत्यधिक गर्मी के दौरान जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है।

मौसम विभाग ने नागरिकों को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि लू के चलते बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक खतरा हो सकता है। कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

भीषण गर्मी का असर आम जनजीवन के साथ-साथ पशु-पक्षियों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है, जबकि लोग गर्मी से बचने के लिए गमछा, तौलिया और छाते का सहारा ले रहे हैं। बाजारों में ठंडे पेय पदार्थों जैसे लस्सी, छाछ, बेल का शरबत, गन्ने का रस और आम पन्ना की मांग तेजी से बढ़ गई है।

प्रदेश के कई नगर निकायों और प्रशासनिक इकाइयों ने लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ और पानी के टैंकर की व्यवस्था शुरू कर दी है। वहीं, प्राणी उद्यानों और वन्यजीव क्षेत्रों में जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए कूलर, फॉगिंग मशीन और पानी की विशेष व्यवस्था की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने भी हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के मामलों को देखते हुए अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा है। डॉक्टरों ने लोगों को अधिक पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है। प्रशासन ने कहा है कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे।