Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

यूपी में बड़े पैमाने पर IPS तबादले

स्टेट डेस्क, वेरोनिका राय |

यूपी में बड़े पैमाने पर आईपीएस तबादले: कानपुर देहात और श्रावस्ती के एसपी बदले, आठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं....

उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस बदलाव में कानपुर देहात और श्रावस्ती के पुलिस अधीक्षकों (SP) को हटा दिया गया है, जबकि कई जिलों व इकाइयों में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्य बदलाव:

  • श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय (IPS, RR-2017) – सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ से हटाकर एसपी कानपुर देहात नियुक्त।
  • राहुल भाटी (IPS, RR-2018) – एसपी एसएसएफ लखनऊ से हटाकर एसपी श्रावस्ती नियुक्त।
  • लाखन सिंह यादव (IPS, RR-2018) – पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर से हटाकर सेनानायक, 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ नियुक्त।
  • नरेन्द्र प्रताप सिंह (IPS, SPS) – एसपी/एएसपी बागपत से हटाकर एसपी शामली नियुक्त।
  • डॉ. प्रवीण रंजन सिंह (IPS, SPS) – पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर में नई जिम्मेदारी के साथ पुलिस उपायुक्त पद पर ही तैनात रहेंगे।

इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेष रूप से कानपुर देहात और श्रावस्ती जैसे संवेदनशील जिलों में नए पुलिस कप्तानों की तैनाती से कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार ने सख्त संदेश दिया है।

सूत्रों के अनुसार, कुछ जिलों में हालिया घटनाओं और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। राज्य सरकार का कहना है कि पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने और फील्ड में बेहतर परिणाम लाने के लिए यह फेरबदल आवश्यक था।