Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रंगमंच की रोशनी, सिनेमा के जादू Young Minds Lecture Series 18 फरवरी को

एंटरटेनमेंट डेस्क, ऋषि राज

‘Young Minds Lecture Series: करियर मंत्र’ के अंतर्गत रंगमंच और सिनेमा की दुनिया से जुड़े विषयों पर एक विशेष ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन 18 फरवरी 2026 को शाम 6 बजे किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन D Media Junction द्वारा प्रस्तुत एवं JPNCE के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण D Media Junction के YouTube और Facebook प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा।

इस व्याख्यान का विषय “रंगमंच की रौशनी और सिनेमा का जादू: भविष्य की चुनौतियां व संभावनाएं” रखा गया है। कार्यक्रम में फिल्म अभिनेत्री श्वेता श्रीवास्तव और निर्देशक व रंगकर्मी राहुल अचलेश गुप्ता मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। दोनों विशेषज्ञ रंगमंच और सिनेमा के बदलते स्वरूप, नई संभावनाओं, तकनीकी प्रभाव और युवाओं के लिए करियर के अवसरों पर अपने विचार साझा करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन मीडिया परास्नातक छात्रा श्रेया पांडे करेंगी। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत ऋषि जी द्वारा की जाएगी।

आयोजकों के अनुसार, इस व्याख्यान का उद्देश्य युवाओं और छात्रों को रंगमंच एवं सिनेमा के क्षेत्र में उभरती चुनौतियों, रचनात्मक अवसरों और करियर की संभावनाओं के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने छात्रों, कलाकारों, शिक्षकों और अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में इस ऑनलाइन कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की है।