लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान: दारौंदा ममता मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में रक्तदान करते विधायक ब्यास सिंह
सीवान/दारौंदा ममता मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल दरौंदा सीवान में शुक्रवार को आयोजित रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. “रक्तदान महादान” के संदेश के साथ आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर समाज सेवा का परिचय दिया.
इस अवसर पर दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे और स्वयं भी रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया. उनके साथ आए कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे शिविर में सकारात्मक माहौल बना रहा. संस्थान के चेयरमैन डॉ. कौशल कुमार गिरि के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था.
उन्होंने कहा कि “रक्तदान वास्तव में महादान है, जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम बनता है. शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा सभी रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच कर सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया गया, साथ ही, प्रतिभागियों को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी गई. कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही. इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम का कवरेज किया. ममता मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि समाज में जागरूकता बढ़े और अधिक से अधिक लोगों की मदद की जा सके.







