Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रक्सौल: पुलिस इन एक्शन, 4 क्विंटल गांजे की खेप बरामद

लोकल डेस्क, एन के सिंह।

ट्रक के जरिए मुजफ्फरपुर भेजने की साजिश नाकाम। ट्रक चालक संजय कुमार साह मौके से रंगे हाथ गिरफ्तार,अवैध धंधे से जुड़े अन्य मुख्य चेहरों की पहचान के लिए जांच तेज।

पूर्वी चंपारण: सीमावर्ती क्षेत्र में नशे के सौदागरों के खिलाफ रक्सौल पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी और सफल सर्जिकल स्ट्राइक की है। पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 422.196 किलोग्राम (करीब सवा चार क्विंटल) उच्च गुणवत्ता वाला गांजा बरामद किया है। इस बड़ी सफलता ने न केवल तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त किया है, बल्कि सीमा पार से चल रहे काले कारोबार की जड़ों को भी हिला कर रख दिया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों में आंकी जा रही है।

इस पूरे ऑपरेशन की पटकथा हरैया थाना को मिली एक गुप्त सूचना के साथ शुरू हुई। पुलिस को सटीक जानकारी मिली थी कि नशीले पदार्थों की एक विशाल खेप बाइपास रोड ओवरब्रिज के रास्ते मुजफ्फरपुर की ओर कूच करने वाली है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) मनीष आनंद के नेतृत्व में तत्काल एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस की इस टीम ने बिना समय गंवाए बॉर्डर क्षेत्र की घेराबंदी कर सघन वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रक (संख्या BR30GA1675) को रुकने का इशारा किया गया, जिसे देखते ही पुलिस को तस्करी का अंदेशा हो गया।

जब पुलिस की टीम ने ट्रक की गहन तलाशी ली, तो अधिकारियों की आंखें फटी रह गईं। ट्रक के भीतर बड़ी ही चालाकी से छुपाकर रखे गए कुल 29 बंडल बरामद हुए। लाल प्लास्टिक में लपेटे गए और काली रस्सी से मजबूती से बंधे इन बंडलों को जब खोला गया, तो उनमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर मादक पदार्थ की कुल मात्रा 422.196 किलोग्राम पाई गई। पुलिस ने मौके से ही ट्रक चालक संजय कुमार साह को दबोच लिया, जो नेपाल के बारा जिले के कल्याणपुर थाना अंतर्गत कल्या ग्राम का निवासी है। गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने तस्कर के पास से एक मोबाइल फोन और परिवहन में प्रयुक्त ट्रक को भी जब्त कर लिया है।

इस सफल अभियान में SDPO मनीष आनंद के साथ सुगौली अंचल के पुलिस निरीक्षक संजीव मौआर, प्रखंड विकास पदाधिकारी जयप्रकाश कुमार, हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार, अपर थानाध्यक्ष सोनालाल कुमार और प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर कुमारी बिट्टू सहित कई जवानों ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस अब गिरफ्तार तस्कर से कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि इस धंधे के 'मास्टरमाइंड' तक पहुंचा जा सके। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस तस्करी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि गांजे की यह खेप कहां से आई थी और इसे मुजफ्फरपुर में किन सफेदपोशों तक पहुंचाया जाना था। इस कार्रवाई के बाद से इलाके के नशे के सौदागरों में हड़कंप मचा हुआ है।