Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रघुनाथपुर विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, नहीं मिले घर पर

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सिवान: जिले के रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस ने बड़ी छापेमारी की है। यह कार्रवाई सारण के डीआईजी के नेतृत्व में की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एक साथ दो स्थानों पर दबिश दी। पहला छापा प्रतापपुर स्थित उनके पैतृक आवास पर और दूसरा शहर के आसीनगर स्थित उनके निजी आवास पर मारा गया।

सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी विधायक की गिरफ्तारी के उद्देश्य से की गई थी। हालांकि, पुलिस को दोनों ही ठिकानों पर ओसामा शहाब नहीं मिले। इसके बाद पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

बताया जा रहा है कि जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में उनकी अग्रिम जमानत याचिका पहले ही निचली अदालत द्वारा खारिज की जा चुकी है। इसके बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

फिलहाल, पुलिस विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।