Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रफ्तार के 'खूनी खेल' ने बुझा दिए दो चिराग, शादी की खुशियां चीख-पुकार में बदलीं

लोकल डेस्क, एन के सिंह।

पताही-बेला बैजू मार्ग पर पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक, दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत, एक गंभीर

पूर्वी चंपारण: जिले के पताही थाना क्षेत्र के रूपनी लवगी देवी के समीप बुधवार को रफ्तार के जुनून ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी न भूलने वाला जख्म दे दिया। एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार दो सगे भाइयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनका एक साथी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

खुशी का सफर... रास्ते में मिल गया 'काल'

जानकारी के अनुसार, पकड़ीदयाल के रामबन गांव निवासी मिंटू पासवान के दो पुत्र, राहुल (21 वर्ष) और अनिकेत (19 वर्ष), अपने साथी गोलू कुमार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने रूपनी उपाध्यक्ष टोला जा रहे थे। घर से निकलते वक्त तीनों के चेहरों पर खुशी थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। जैसे ही वे रूपनी लवगी देवी के पास पहुंचे, उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई।

दिल दहला देने वाला मंजर: खेत में बिखरा मिला खून

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक की रफ्तार इतनी अधिक थी कि पेड़ से टकराने के बाद तीनों युवक उछलकर पास के खेत में जा गिरे। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक राहुल और अनिकेत की सांसें थम चुकी थीं। घटनास्थल पर चारों तरफ खून और बाइक के मलबे को देखकर हर किसी की रूह कांप गई।

सुरक्षा की अनदेखी: हेलमेट होता तो शायद बच जाती जान**
इस दर्दनाक हादसे का सबसे काला पहलू सुरक्षा नियमों की अनदेखी रही। बताया जा रहा है कि तीनों युवकों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। पेड़ से सीधी टक्कर होने के कारण उनके सिर में गंभीर चोटें आईं, जो जानलेवा साबित हुईं। चिकित्सकों और पुलिस का भी मानना है कि यदि सुरक्षा कवच (हेलमेट) होता, तो चोट की तीव्रता कम हो सकती थी।

अस्पताल में कोहराम, शादी वाले घर में सन्नाटा

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिस घर में शादी की शहनाइयां बजने वाली थीं, वहां अब अपनों को खोने की चित्कार सुनाई दे रही है। घायल गोलू कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

पताही थाना अध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि"प्रथम दृष्टया यह मामला अत्यधिक तेज रफ्तार और लापरवाही का लग रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है।" 

विशेष अपील: अपनों के लिए संभालें रफ्तार

तमाम पाठकों से यह करबद्ध प्रार्थना करता है कि सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का मजाक न उड़ाएं।

हेलमेट: यह सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं, आपकी जिंदगी बचाने के लिए है।
रफ्तार:सड़क रेसिंग ट्रैक नहीं है; धीमी गति आपको सुरक्षित घर पहुंचाती है।

परिवार: याद रखें, घर पर कोई आपकी सलामती की राह देख रहा है। आपकी एक लापरवाही पूरे परिवार को उम्र भर का गम दे सकती है।