Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन की स्थिति मजबूत, दोनों सीटों पर जीत का दावा

स्टेट डेस्क , रानी कुमारी

झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और झारखंड प्रभारी ऋषिकेश सिंह ने दावा किया है कि राज्यसभा की दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत लगभग तय है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी  के नेताओं द्वारा भ्रम फैलाने और जोड़-तोड़ की राजनीति करने के प्रयास सफल नहीं होंगे।

ऋषिकेश सिंह ने कहा कि राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियां और विधानसभा का गणित पूरी तरह महागठबंधन के पक्ष में है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि महागठबंधन के सभी विधायक एकजुट हैं और गठबंधन दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों को विजयी बनाने में सक्षम है।

उन्होंने बताया कि राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 28 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता होती है, जबकि महागठबंधन के पास कुल 56 विधायक हैं। ऐसे में गठबंधन के पास दोनों सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए पर्याप्त संख्या बल मौजूद है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा किसी तरह की राजनीतिक अटकलें या भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इसका चुनाव परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

कांग्रेस नेता ने कहा कि महागठबंधन के सभी घटक दलों के बीच बेहतर समन्वय है और राज्यहित के मुद्दों पर सभी दल एकजुट होकर काम कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्यसभा चुनाव में गठबंधन की एकता और संख्या बल के दम पर दोनों सीटों पर जीत सुनिश्चित होगी।

राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति में बयानबाजी का दौर जारी है। हालांकि, विधानसभा में मौजूद संख्या बल को देखते हुए महागठबंधन खुद को मजबूत स्थिति में मान रहा है। अब सभी की निगाहें आगामी चुनाव और उसके परिणामों पर टिकी हैं, जो राज्य की राजनीतिक दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।