Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

राज्य में 181 महिला हेल्पलाइन नंबर से महिलाओं को 24 घंटे सहायता

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

  • अबतक 69,101 मामले दर्ज, जिनमें से 58,596 मामले निपटाए गए...

पटना : राज्य में हिंसा या संकट से प्रभावित महिलाओं को तत्काल मदद पहुंचाने के उद्देश्य से 181 महिला हेल्पलाइन नंबर की स्थापना की गई है। यह सेवा 24 घंटे (24x7) टोल-फ्री उपलब्ध है और पीड़ित महिलाओं को एक ही नंबर पर सम्पूर्ण सहायता प्रदान करती है। समाज कल्याण विभाग से संचालित महिला बाल विकास निगम की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं, जिसमें घरेलू हिंसा, शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या, छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न, मानव तस्करी आदि मामले शामिल हैं। कॉल करने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों से जोड़ा जाता है। 

181 हेल्पलाइन पर अब तक 69 हजार 101 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 58 हजार 596 मामले सफलतापूर्वक निपटाए जा चुके हैं। इस सेवा के माध्यम से हिंसा से प्रभावित महिलाओं को उनके निवास या कार्यस्थल के निकटतम पुलिस, वन स्टॉप सेंटर, अस्पताल, एम्बुलेंस तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जैसी एजेंसियों से तत्काल रेफरल उपलब्ध कराया जाता है। संरक्षण अधिकारी व अन्य संबंधित प्राधिकरणों के समन्वय से महिलाओं को सुरक्षा, काउंसलिंग, कानूनी सहायता और शेल्टर की सुविधा आसानी से मुहैया कराई जा रही है। राज्य सरकार का यह प्रयास महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।