Ad Image
Ad Image
पप्पू यादव को लेकर पटना पुलिस IGMS पहुंची, स्वास्थ्य जांच की तैयारी || पप्पू यादव ने कहा: साजिश के तहत गिरफ्तारी, जान का है खतरा || पूर्णिया सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, 1995 के मामले में गिरफ्तारी || सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

राज्य सरकार ने यह ठाना है बच्चियों को आर्थिक मजूबत बनाना है: सचिव

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

  • राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को मिला नियोजन-पत्र, 11 बालिकाओं को कन्या कन्या सुरक्षा योजना राशि
  • 71वीं बीपीएससी में उतीर्ण 755 अभ्यर्थियों को मिला सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि

पटना: राष्ट्रीय महिला दिवस (13 फरवरी) के मौके पर महिला एवं बाल विकास निगम की ओर से नियोजन पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। पटना स्थित दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान में शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग की सचिव बन्दना प्रेयषी ने वन स्टॉप सेंटर एवं राज्य बाल संरक्षण समिति के विभिन्न पदों पर चयनित 253 महिला अभ्यर्थियों को नियोजन-पत्र दिया। 

इस मौके पर सचिव ने मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के तहत 11 बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि के साथ प्रमाण-पत्र दिया। इस योजना के अंतर्गत यूटीआई बॉन्ड की परिपक्वता राशि बालिकाओं के खातों में भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। वर्ष 2026 के लाभार्थियों को राशि चरणबद्ध दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से महिलओं को सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। नियोजन-पत्र पाने वाली महिलाओं ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी मुहैया कराएगा। 

साथ ही मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत 71वीं बीपीएससी के मुख्य परीक्षा में उतीर्ण 755 अभ्यर्थियों को डीबीटी के माध्यम से ऑनलाईन 3 करोड़ 77 लाख 50 हजार राशि वितरित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित अभ्यर्थियों ने इसे महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक भागीदारी की दिशा में राज्य सरकार की मजबूत पहल बताया। इस अवसर पर महिला सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति शपथ दिलाई गई तथा मुख्य अतिथि के स्तर से कार्यक्रम में केयर लिवर्स मार्गदर्शिका एवं कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया। महिला एवं बाल विकास निगम अंतर्गत 147 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। साथ ही राज्य बाल संरक्षण समिति, समाज कल्याण विभाग, अंतर्गत विभिन्न पदों पर 106 अभ्यर्थियों नियुक्ति पत्र दिया गया।
महिला बाल विकास निगम की उप सचिव मार्गन सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया। समाज कल्याण निदेशक रंजिता, कार्यपालक निदेशक योगेश कुमार सागर समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।