लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दारौंदा प्रखंड की पूर्वी हड़सर गांव स्थित भकोल दास मठ के परिसर में बुधवार को आचार्य सुमंत तिवारी के नेतृत्व में प्रस्तावित स्थल पर भूमि पूजन कर राम जानकी, शंकर जी तथा हनुमान मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
मौके पर ग्रामवासियों श्रद्धालुओं के बीच काफी उमंग एवं उत्साह देखा गया। वर्षों से मंदिर निर्माण का बाट जोह रहे उक्त प्रस्तावित स्थल पर स्थानीय ग्रामीणों के अथक प्रयास से किए गए भूमि पूजन के उपरांत मंदिर निर्माण कार्य शुभारंभ की। स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की है। आचार्य सुमंत तिवारी एवं आचार्य विवेक मिश्र के सानिध्य में भक्ति भावना के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण कार्य का आरंभ किया गया।
भूमि पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण से आसपास का क्षेत्र काफी भक्तिमय हो उठा था। गौरतलब हो कि विभिन्न स्थानों पर पूर्व से भी कई अन्य देवी-देवताओं के मंदिर हैं। भूमि पूजन के पश्चात समाजसेवी सेठ सिंह ने कहा कि पूर्वजों से मिली एतिहासिक विरासत को विकसित करना स्थानीय युवाओं की जिम्मेदारी है। ऐसे कार्यक्रम में भाग लेना काफी सम्मान की बात है। मौके पर मंठ के पुजारी दया राम दास,अरुण प्रसाद, मुन्ना मिश्र, सुदामा प्रसाद, भगवान लाल प्रसाद, मंटू सिंह, चंदन सिंह, उमेश यादव, योगेंद्र यादव, संतोष मिश्रा, लक्ष्मण राम सहित सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल रहे।







