Ad Image
Ad Image
ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

राष्ट्रपति मुर्मु के 18 जून को बैतूल आगमन को लेकर तैयारियां तेज

नेशनल डेस्क, वेरॉनिका राय |

बैतूल । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 18 जून को बैतूल आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। वे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित "आध्यात्मिक जागृति द्वारा आदिवासी समाज का सशक्तिकरण" महासम्मेलन में शामिल होंगी। इस प्रस्तावित आयोजन की रूपरेखा साझा करने के लिए शनिवार को बैतूल स्थित ब्रह्माकुमारी केंद्र में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए ओडिशा से आए राजयोगी डॉ. नथमल भाई ने बताया कि राष्ट्रपति को इस कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विशेष प्रयास किए गए थे। उन्होंने बताया कि 8 मई को राष्ट्रपति से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम का निमंत्रण दिया गया था।

डॉ. नथमल भाई ने कहा कि राष्ट्रपति का ब्रह्माकुमारी संस्थान से पुराना आध्यात्मिक संबंध रहा है और वे समय-समय पर संस्थान के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेती रही हैं।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज में आध्यात्मिक जागृति, नैतिक मूल्यों और आत्मविश्वास का विकास करना है। यह कार्यक्रम पूरी तरह सामाजिक और आध्यात्मिक उद्देश्यों के लिए आयोजित किया जा रहा है तथा इसे राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं देखा जाना चाहिए।

महासम्मेलन के लिए लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में लगभग चार हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। अब तक करीब 900 लोगों का पंजीकरण हो चुका है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित की गई है। संस्थान के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और उनका पंजीकरण करा रहे हैं।

आयोजकों ने लगभग 2500 आदिवासी समाज तथा 1500 अन्य समुदायों के लोगों की सहभागिता का लक्ष्य रखा है। कार्यक्रम में राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय राज्य मंत्री और ब्रह्माकुमारी संस्थान के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

संभावित समय-सारिणी के अनुसार राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर सुबह लगभग 10 बजकर 50 मिनट पर बैतूल पहुंच सकता है। इसके बाद 11 बजकर 20 मिनट पर महासम्मेलन का शुभारंभ होगा। दोपहर 12 बजकर 10 मिनट तक कार्यक्रम संपन्न होने की संभावना है। हालांकि अंतिम समय-सारिणी प्रोटोकॉल के अनुसार तय की जाएगी। कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति ओंकारेश्वर के लिए रवाना होंगी।

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय हो गया है। गुरुवार को कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे और पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम तथा प्रस्तावित हेलीपैड स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।