Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

राहुल को एटम बम नहीं, छोटा पटाखा देना चाहिए था: केशव प्रसाद मौर्य

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार |

राहुल गांधी के रायबरेली दौरे को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि शुरुआत में राहुल गांधी को हाइड्रोजन बम या एटम बम की बजाय कोई छोटा-मोटा पटाखा पकड़ा देना चाहिए था।

दरअसल, गुरुवार को रायबरेली दौरे के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा के लोग बहुत विचलित हो रहे हैं। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि जब हाइड्रोजन बम फटेगा तो सब कुछ साफ हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में वोट चोरी करके सरकारें बनाई जा रही हैं। महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक चुनाव में वोट चोरी हुई है, जिसके सबूत हमारे पास ब्लैक एंड व्हाइट में मौजूद हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि जल्द ही वोट चोरी के और बड़े खुलासे सामने आएंगे। भाजपा नेताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वोट चोरी का हाइड्रोजन बम आने वाला है और तब सब स्पष्ट हो जाएगा। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर वोट चोरी को लेकर हमलावर हैं। बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान भी उन्होंने "वोट चोर-गद्दी छोड़" के नारे लगवाए थे।