Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रिश्ते का कत्ल देवर भाभी के अवैध प्रेम की बलि चढ़े दो सगे भाई

लोकल डेस्क, एन के सिंह।

पहले छोटे को मारी गोली फिर बड़े ने लगाई फांसी।

छोटे भाई को देख अपराधी बोध में डूबे बड़े भाई ने फंदे से लटक कर ली खुदकुशी।

पूर्वी चम्पारण: खून के रिश्ते के बीच जब वासना और विश्वास की दीवार खड़ी होती है, तो उसका अंत कितना वीभत्स हो सकता है, इसकी बांध की कोटवा थाना क्षेत्र में देखने को मिला जिस घर में बचपन एक साथ बिता उसी आंगन में एक भाई में दूसरे का खून बहाया और फिर खुद मौत को गले लगा लिया, पहले अपने भाई को गोली मारा उसके बाद अपने ऊपर भी गोली दागी परंतु वह गोली से जब उसकी मौत नहीं हुई तो वह अपने गले में फंदा डालकर झूल गया। देवर भाभी की बीच पंक्ति कथित नाजायज रिश्ते में एक हंसते खेलते परिवार को शमशान बना दिया है। खून के रंग भाईचारे का रिश्ता आपसी विवाद अवैध संबंधों के शक में बड़े भाई ने छोटे भाई कासिमिया पर चलाई गोली। 

प्रचित या खौफ, छोटे भाई की लहू लहुवां देख अपराधी बोध में डूबे बड़े भाई ने फंदे से लटक कर ली खुदकुशी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटवा निवासी सेवानिवृत्त नागालैंड पुलिस कर्मी किस्मत मियां के 24 वर्षीय पुत्र कासिम मियां को उसके बड़े भाई 27 वर्षीय फिरोज आलम ने गोली मार दी। गोली कासिम की पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। कासिम कोटवा पीएचसी में नाइट गार्ड के रूप में कार्यरत है।

घटना के बाद फिरोज आलम, जो एक मॉल में सेल्समैन के रूप में कार्य करता था, ने पहले खुद को गोली मारने का प्रयास किया और बाद में घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि फिरोज की शादी पांच वर्ष पूर्व चकिया थाना क्षेत्र में हुई थी, लेकिन वह वैवाहिक जीवन से संतुष्ट नहीं था। उसकी आठ माह की एक पुत्री भी है। घटना से पहले उसने अपनी पत्नी सकीना खातून से वीडियो कॉल पर बात की थी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर सदर डीएसपी जितेश पांडेय और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। घर का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे गैस कटर की मदद से खोला गया। अंदर फिरोज का शव प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से लटका मिला, जबकि उसके सिर पर गोली का निशान भी था। घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्तौल, दो खाली खोखा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

कोटवा थानाध्यक्ष करन सिंह ने बताया कि कासिम को अस्पताल ले जाने के बाद फिरोज ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। सोमवार की अहले सुबह एक और गोली चलने की आवाज स्थानीय लोगों ने सुनी। दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर उसका शव फंदे से लटका मिला।

घटना का निरीक्षण करने पहुंचे सदर एसडीपीओ-2 जितेश पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद या प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त।