एंटरटेनमेंट डेस्क, मुस्कान कुमारी।
- लोक अप 2 और द अलायंस में तीखी बहसें, पुरानी यादें और पर्सनल खुलासे सोशल मीडिया पर वायरल
रियलिटी शोज एक बार फिर से मनोरंजन जगत का केंद्र बन गए हैं। नेटफ्लिक्स के 'लॉक अप 2' और प्राइम वीडियो के 'द अलायंस' से निकल रहे विवादित पलों, भावुक खुलासों और तीखी बहसों ने दर्शकों को सोशल मीडिया पर खूब बांध रखा है।सुनीता आहूजा और शिल्पा शिंदे के बीच लॉक अप 2 हाउस में हुई जोरदार बहस इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में है। गोविंदा की पत्नी सुनीता और बिग बॉस 11 विजेता शिल्पा के बीच का यह टकराव तेजी से बढ़ा और पूरे एपिसोड का सबसे बड़ा मोमेंट बन गया। वायरल क्लिप्स में दोनों के बीच की तीखी बातचीत देख दर्शक दो गुटों में बंट गए हैं। कई लोग सुनीता के पक्ष में तो कुछ शिल्पा को सही ठहरा रहे हैं।
इसी बीच 'द अलायंस' में कुशल टंडन का बयान भी सुर्खियों में रहा। अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड गौहर खान के बारे में की गई उनकी टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर भारी आलोचना हुई। कई यूजर्स ने इसे पुरानी रिश्ते को शो में घसीटने का आरोप लगाया। विवाद इतना बढ़ा कि क्लिप लाखों बार शेयर की गई।
भावुक कहानियां दर्शकों को जोड़ रही हैं
रियलिटी शोज अब सिर्फ झगड़ों तक सीमित नहीं रहे। इसमें व्यक्तिगत संघर्ष और भावनात्मक कहानियां भी जगह बना रही हैं। 'द अलायंस' में नीति टेलर ने अपने पूर्व बॉयफ्रेंड द्वारा सिगरेट से जलाए जाने और शारीरिक उत्पीड़न की बात खुलकर कही। उन्होंने बताया कि रिश्ता खत्म होने से पहले उन्हें थप्पड़ भी मारा गया था। इस खुलासे को दर्शकों का भरपूर समर्थन मिला। लॉक अप 2 में भी कई कंटेस्टेंट्स अपने स्वास्थ्य, परिवार और निजी जिंदगी की मुश्किलों को साझा कर रहे हैं। ये पल शो को सिर्फ कॉम्पिटिशन से ऊपर उठाकर ज्यादा रिलेटेबल बना रहे हैं।
वायरल क्लिप्स ने बदला खेल
पहले टीवी पर सीमित रहने वाले रियलिटी शोज अब सोशल मीडिया युग के लिए बने हैं। एक एपिसोड का छोटा सा क्लिप इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब शॉर्ट्स और एक्स पर लाखों-करोड़ों तक पहुंच जाता है। बहस, रोना-धोना, मजेदार पल या ट्विस्ट—हर चीज फ्री प्रमोशन बन रही है। दर्शक अक्सर वायरल क्लिप्स देखकर पूरा एपिसोड स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर देखने का फैसला करते हैं। यही वजह है कि ये शोज लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं।
सेलिब्रिटीज दिखा रहे हैं अपना असली रंग
फिल्मी दुनिया से बाहर आकर कई सेलिब्रिटीज रियलिटी शोज के जरिए अपनी असली छवि दिखा रहे हैं। यहां स्क्रिप्ट नहीं होती, सिर्फ असली जिंदगी के पल होते हैं। इससे वे दर्शकों के करीब आते हैं और चर्चा में बने रहते हैं।
फराह खान और रितेश देशमुख जैसे बड़े नाम अब होस्टिंग कर रहे हैं। रितेश 'लॉक अप 2' होस्ट कर रहे हैं जबकि फराह खान कई रियलिटी फॉर्मेट्स की मशहूर होस्ट रही हैं। इन नामी चेहरों की वजह से शोज को अतिरिक्त क्रेडिबिलिटी और फैन बेस मिलता है।
रियलिटी टीवी बना पूरा पैकेज
सेलिब्रिटी राइवलरी, इमोशनल कन्फेशन, वायरल वन-लाइनर्स और अनएक्सपेक्टेड विवाद—रियलिटी शोज अब पूरा एंटरटेनमेंट पैकेज बन चुके हैं। 'लॉक अप 2', 'द अलायंस' जैसे शोज हर हफ्ते नए मुद्दे पैदा कर रहे हैं। सोशल मीडिया और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स की जोड़ी ने इसको नई ऊंचाई दी है।







