Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रुंगटा व ग्रीन सिटी की पहल, पर्सा में डिजिटल शौचालय सेवा शुरू

विदेश डेस्क

बीरगंज। जिला पुलिस कार्यालय पर्सा में पुलिस कर्मियों की सुविधा, स्वच्छता तथा स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निर्मित आधुनिक स्नान एवं शौचालय भवन का उद्घाटन संपन्न हुआ। “स्वच्छता ही स्वास्थ्य का आधार है” के मूल मंत्र को अपनाते हुए नेपाल में पहली बार डिजिटल तकनीक से युक्त अत्याधुनिक शौचालय भवन का सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम के बीच उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुदीप राज पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यालय में कार्यरत सभी पुलिस कर्मियों की सहभागिता रही। इस अवसर पर बोलते हुए एसपी पाठक ने कहा कि इस प्रकार की संरचना से पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और कार्यक्षमता में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने इस भवन निर्माण में सहयोग देने वाली रुंगटा वेलफेयर सोसाइटी तथा ग्रीन सिटी सामुदायिक पुलिस सेवा केंद्र आदर्शनगर के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में ग्रीन सिटी सामुदायिक पुलिस सेवा केंद्र आदर्शनगर के अध्यक्ष जय प्रकाश खेतान, रुंगटा वेलफेयर सोसाइटी के कोषाध्यक्ष सुरेश रुंगटा, लायंस क्लब आदर्शनगर से प्रकाश बाहेती, जिला पुलिस कार्यालय पर्सा के हरि बहादुर और राजु कार्की, जिला ट्रैफिक पुलिस कार्यालय के प्रमुख युवराज कटवाल, वडा पुलिस कार्यालय बिर्ता के प्रमुख विक्रम सुबेदी, छपकैया सामुदायिक पुलिस के अध्यक्ष गयासुद्दीन ठकुराई, आमा नेपाल फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रविता मान्धर, युवा नेता सुधीर पटेल, लायंस क्लब ऑफ सेस्मी एकेडमी,बीरगंज की अध्यक्षा सह ग्रीन सिटी सामुदायिक पुलिस सेवा केंद्र की सदस्या सह सामाजिक कार्यकर्ता लायन पिया सिंह सहित विभिन्न व्यक्तित्वों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

नव-निर्मित भवन से पुलिस कर्मियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधायुक्त वातावरण मिलने की उम्मीद है।कार्यक्रम में बोलते हुए अध्यक्ष जय प्रकाश खेतान ने कहा कि पुलिस कर्मियों की बुनियादी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की संरचना का निर्माण अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य एक-दूसरे से सीधे जुड़े हैं और यह आधुनिक डिजिटल स्नान एवं शौचालय भवन पुलिस कर्मियों के दैनिक जीवन को और अधिक सहज बनाएगा।खेतान ने समुदाय और सुरक्षा बलों के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने में इस तरह की योजनाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होने की बात कही। साथ ही, उन्होंने भविष्य में भी सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत ऐसे रचनात्मक कार्यों में निरंतर सहयोग देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।लायन पिया सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से शहर और देश की सेवा करने वाले सुरक्षा बलों एवं पुलिस बलों का स्वच्छता के प्रति कर्तव्यनिष्ठा एवं उनका आत्म बल बढ़ता है।