Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रूस में भारतीय छात्रों पर चाकू से हमला, 4 घायल 1 की हालत गंभीर

विदेश डेस्क, ऋषि राज |

बश्कोर्तोस्तान: रूस के बश्कोर्तोस्तान रिपब्लिक के उफा शहर से एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में शनिवार को चाकू से हमला किया गया। इस हमले में चार भारतीय छात्रों सहित कुल छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक भारतीय छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य की स्थिति फिलहाल स्थिर है। घटना के बाद हॉस्टल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा को लेकर नए सिरे से सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, करीब 15 वर्षीय एक युवक हाथ में चाकू लेकर विदेशी छात्रों के हॉस्टल के प्ले हॉल में घुस गया। वहां मौजूद छात्रों पर उसने अचानक हमला कर दिया। छात्रों को संभलने का मौका भी नहीं मिला और कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। आरोपी को पकड़ने के दौरान उसने पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया, जिससे दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। बाद में पुलिस ने उसे काबू कर लिया।

मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि वह रूसी प्रशासन के लगातार संपर्क में है। कजान स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी भी घायल छात्रों की मदद के लिए उफा रवाना हो गए हैं। दूतावास ने आश्वासन दिया है कि छात्रों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने इस घटना पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। संगठन ने रूस में पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। AIMSA का कहना है कि हाल की घटनाओं को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना बेहद जरूरी है और भारतीय दूतावास को निगरानी बढ़ानी चाहिए ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके।

रूसी गृह मंत्रालय की प्रवक्ता मेजर जनरल इरीना वोल्क के अनुसार, आरोपी ने गिरफ्तारी के दौरान खुद को भी चोट पहुंचाई और उसे गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक घायलों का इलाज जारी है और प्रशासन ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। घटना के बाद हॉस्टल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।