Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रेलवे ट्रैक के किनारे वाले गांवों में आरपीएफ ने चलाया जागरूकता अभियान

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान छपरा रेलखंड पर पचरुखी व दरौंदा रेलवे ट्रैक  के मध्य वाले गांव में शनिवार को दरौंदा चौकी प्रभारी ग्यास सरवर साथ कांस्टेबल रामजी यादव तथा सीनियर सेक्शन इंजीनियर सीवान आदित्य सोनकर  ने साथी स्टाफ के साथ संयुक्त रूप से उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रेलवे स्टेशन पचरुखी - दरौंदा के मध्य रेलवे ट्रैक के किनारे स्थित धनौती, मच्छौती, गोपालपुर, गम्हरिया तथा पचरुखी यार्ड स्थित गेट संख्या 86 बी पर लोगो को इकट्ठा कर रेलवे ट्रैक के किनारे अपने खेतों में आग न लगाने तथा ट्रैक के आसपास बीड़ी सिगरेट आदि पीकर ना फेंकने के बाबत लोगों को जागरूक किया गया.

उन्हें बताया गया कि रेल ट्रैक के किनारे जिसका भी खेत है पराली जलाने हेतु उसमें आग न लगाए, तेज हवा के कारण रेलवे ट्रैक के पास आग लग जाती है जिससे ट्रेनो का परिचालन बाधित हो जाती है. इससे कोई भी बड़ी घटना घट सकती है. उन्होंने कहा कि बीड़ी सिगरेट आदि पीकर उसका टुकड़ा ट्रैक के किनारे ना फेंके इससे भी आग लग जाती है.  ऐसा करना नियम विरुद्ध है. ऐसा करते हुए पाए जाने पर उनके विरुद्ध विधिक  कार्रवाई की जाएगी.