Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रेल डीआरएम को जनप्रतिनिधियो एवं यात्रियों ने ट्रेन ठहराव एवं अंडर पासिंग की मांग की

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती

जंक्शन को बंदे भारत स्टेशन बनाने की मांग

सिवान/दरौंदा. छपरा- सीवान रेलखंड पर स्थित दरौंदा जंक्शन का गुरुवार को मंडल रेल प्रबन्धक पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी आशीष कुमार जैन ने निरीक्षण किया. श्री जैन ने अपने निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत स्पेशल ट्रेन से छपरा-दरौंदा रेल खण्ड का संरक्षा निरीक्षण किया. इस संरक्षा निरीक्षण क्रम में मंडल रेल प्रबंधक आशीष कुमार जैन ने सुबह में छपरा से चलने पर टेकनीवास, कोपा समहोता, दाऊदपुर, चैनवा एवं दरौंदा रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया.

इन रेलवे स्टेशनों पर संरक्षित परिचलनिक प्रणाली, स्टेशन भवन, प्लेटफार्म, पैदल उपरिगामी पुल, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री सुख सुविधाएं, स्टेशन सेक्शन के समपार फाटक तथा स्टेशन पर गाड़ियों के संरक्षित परिचालन को सुनिश्चित करने हेतु  स्टेशन पैनल, रिले रूम, डबल लाइन ब्लाक यंत्र, संरक्षा उपकरण, स्टेशन वर्किंग नियमावली, अनुरक्षण रजिस्टर, फेल्योर रजिस्टर, बॉथिंग ट्रैक, फेसिंग/ट्रेलिंग पॉइंट एवं क्रासिंग का संरक्षा निरीक्षण किया. रेलवे जंक्शन पर मेन गेट के अलावे अन्य जगह से आने वाले रास्ते को बंद करने का आदेश दिया.

जिला पार्षद धर्मेंद्र कुमार यादव उर्फ छुन्नी बाबू ने दरौंदा जंक्शन पर लखनऊ पाटलिपुत्रा, ग्वालियर बरौनी की ठहराव की मांग वहीं जदयू नेता प्रिंस सिंह ने महाराजगंज दरौंदा सड़क पर स्थित रेलवे फाटक 78 स्पेशल पर अंडर पासिंग या ओवर ब्रिज निर्माण की मांग से संबंधित ज्ञापन दिया. वही यात्रियों ने रेलवे प्लेटफार्म पर यात्री सेड, नलकूप, गर्मी में वाटर फ्रीजिंग, बैठने के लिए बेंच की मांग की. इसपर उन्होंने ने कहा कि सबकी जांच कराई जाएगी.  इस दौरान स्टेशन अधीक्षक प्रभाकर कुमार राठौर, स्टेशन मास्टर प्रदीप कुमार, वाणिज्य अधीक्षक जितेंद्र गुप्ता, आरपीएफ इंटेलिजेंस विनोद कुमार, एसआई जयेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी ग्यास सरवर, रामजी यादव समेत वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित थे.