Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

लखनऊ: बीबीएयू में विश्वकर्मा पूजा को लेकर बवाल

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार |

बीबीएयू में विश्वकर्मा पूजा को लेकर बवाल, छात्रों के बीच झगड़ा और वीसी ऑफिस में तोड़फोड़...

लखनऊ: बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में बुधवार को विश्वकर्मा पूजा को लेकर विवाद बढ़ गया। विवि के इंजीनियरिंग संस्थान में आयोजित पूजा का कुछ छात्रों ने विरोध किया, क्योंकि कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार परिसर में धार्मिक गतिविधियों पर रोक है। इस पर बहस के बाद शाम को छात्रों के बीच मारपीट हो गई। शिकायत लेकर पहुंचे छात्र जब कुलपति से नहीं मिल पाए तो गुस्से में वीसी कार्यालय में तोड़फोड़ और प्रदर्शन करने लगे। देर रात तक हंगामा चलता रहा। छात्रों ने पुलिस और विवि प्रशासन को भी लिखित शिकायत दी।

जानकारी के मुताबिक, यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग में शिक्षकों की ओर से पूजा रखी गई थी। मृत्युंजय कुमार, रितेश, आदर्श और शिव समेत कुछ छात्रों ने इसका विरोध किया। शाम करीब पांच बजे प्रदर्शन खत्म कर लौटते वक्त कैंटीन के पास उन पर हमला कर दिया गया।

इसके बाद पीड़ित छात्र कुलपति प्रो. आर.के. मित्तल से मिलने गए, लेकिन मुलाकात न होने पर भड़क गए और प्रशासनिक भवन में घुसकर वीसी ऑफिस के बाहर गेट तोड़ते हुए प्रदर्शन करने लगे। हालात बिगड़ते देख प्रशासनिक अधिकारी उन्हें शांत कराने में जुटे रहे।

छात्रों ने प्रॉक्टर प्रो. एम.पी. सिंह पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि मारपीट करने वालों के साथ बाहरी लोग भी थे और गार्डों की मौजूदगी में घटना होने के बावजूद प्रॉक्टर मौके पर नहीं पहुंचे। हंगामा बढ़ने के बाद ही वे अन्य अधिकारियों के साथ वहां पहुंचे।