Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

लखनऊ: लुलु मॉल के 2 खाते सीज

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

लखनऊ: आयकर विभाग ने बकाया टैक्स की अदायगी नहीं होने पर लुलु मॉल के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। विभाग ने मॉल के दो बैंक खातों को सीज कर दिया है। यह कार्रवाई करीब 23 करोड़ रुपये के आयकर बकाया को लेकर की गई है।

आयकर विभाग के अनुसार, लुलु मॉल पर लंबे समय से आयकर की बड़ी राशि बकाया थी। लखनऊ सर्किल-1 के उपनिदेशक की ओर से मॉल प्रशासन को कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन तय समय के भीतर टैक्स जमा नहीं किया गया। इसके बाद विभाग ने बैंक खातों को सीज करने का फैसला लिया।

खाते सीज होने के बाद अब लुलु मॉल प्रशासन इन खातों से किसी भी तरह की निकासी नहीं कर सकेगा। रखरखाव, संचालन या अन्य खर्चों के लिए भी इन खातों से राशि निकालने पर रोक रहेगी। हालांकि, खातों में पैसे जमा करने की अनुमति दी गई है।

आयकर विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जैसे ही बकाया टैक्स की पूरी राशि जमा की जाएगी, सीज किए गए खातों को रिलीज कर दिया जाएगा। विभाग की इस कार्रवाई को बड़े टैक्स डिफॉल्ट मामलों में सख्ती के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।