Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ललन सिंह के इनकार के बाद आरसीपी सिंह का सॉफ्ट स्टैंड, जन्मदिन की बधाई से दिए सियासी संकेत

स्टेट डेस्क - वेरॉनिका राय

जदयू में वापसी की अटकलों के बीच आरसीपी सिंह ने दिखाई नरमी, विवाद शांत करने की कोशिश मानी जा रही है

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। यह कदम ऐसे समय पर सामने आया है, जब कुछ दिन पहले ही ललन सिंह ने आरसीपी सिंह की जदयू में वापसी की संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया था।

दरअसल, हाल के दिनों में आरसीपी सिंह के जदयू में दोबारा शामिल होने की चर्चाएं तेज थीं। पटेल छात्रावास में आयोजित दही-चूड़ा भोज के बाद इन अटकलों को और हवा मिली। इसी कड़ी में चार दिन पहले जब ललन सिंह से आरसीपी सिंह की पार्टी में वापसी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, ललन सिंह ने 2020 के विधानसभा चुनाव में जदयू की हार के लिए आरसीपी सिंह की भूमिका का भी जिक्र कर दिया और उन्हें काफी हद तक जिम्मेदार ठहराया।

इसके अगले दिन राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री श्रवण कुमार ने भी बयान देते हुए कहा था कि अब जदयू को आरसीपी सिंह की कोई जरूरत नहीं है। इन बयानों के बाद यह माना जाने लगा कि दोनों नेताओं के बीच तल्खी और बढ़ गई है।

हालांकि, शनिवार को आरसीपी सिंह ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर ललन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर एक अलग ही संदेश दे दिया। उन्होंने ललन सिंह के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की। राजनीतिक गलियारों में इस कदम को विवाद को आगे न बढ़ाने और रिश्तों में नरमी दिखाने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

इससे पहले सरस्वती पूजा के दिन एक कार्यक्रम के दौरान जब मीडिया ने आरसीपी सिंह से ललन सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी, तो उन्होंने सीधी टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि वे कभी भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अलग नहीं हुए हैं। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि नीतीश कुमार की तरह वे भी पटना के प्रसिद्ध साइंस कॉलेज के छात्र रह चुके हैं, जिससे उनके पुराने और करीबी संबंधों का संकेत मिलता है।